ALERT: आपकी प्राइवेसी की ऐसी-तैसी कर देंगे ये ऐप्स, अपने फोन से तुरंत कर दें डिलीट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Feb 2024 1:12 PM

विज्ञापन

Malware Apps - आपकी प्राइवेसी में डाका डालनेवाले ऐसे ऐप्स से बचने के लिए यूजर्स को कुछ मिस्टेक्स से बचकर रहना चाहिए. सबसे पहले तो यूजर्स को उन लोगों की ओर से रेकमेंडेड अस्पष्ट चैट ऐप्स डाउनलोड करने से बचना चाहिए, जिन्हें वे जानते नहीं हैं.

विज्ञापन

Malware Apps Alert : गूगल अपने एंड्रॉयड प्ले स्टोर पर से समय-समय पर कई ऐसे ऐप्स को हटाता रहता है, जो यूजर की प्राइवेसी के लिए खतरनाक होते हैं. फिर भी कई ऐसे ऐप्स हैं, जिन्हें इंस्टॉल करने से फोन में मैलवेयर आने के चांसेज बढ़ जाते हैं और कई बार इनकी वजह से सेंसिटिव इंफॉर्मेशन लीक होने का भी खतरा बरकरार रहता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप्स फिल्टर करने के बाद भी गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कुछ ऐप्स आ सकते हैं, जिन्हें फोन में रखना सही नहीं है. हम आपको यहां कुछ ऐसे ऐप्स बताने वाले हैं जिन्हें अगर आप इंस्टॉल रखते हैं तो तुरंत डिलीट कर देना चाहिए.

गूगल का दावा

गूगल की ओर से ऐसे ऐप्स को लेकर कहा गया है कि हम ऐप्स के खिलाफ सुरक्षा और गोपनीयता के दावों को गंभीरता से लेते हैं और अगर हम पाते हैं कि किसी ऐप ने हमारी नीतियों का उल्लंघन किया है, तो हम उचित कार्रवाई करते हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2021 से 10 सितंबर 2023 तक गूगल प्ले स्टोर पर कुछ ऐसे ऐप्स उपलब्ध थे. जो लोगों की प्राइवेट इंफॉर्मेशन के लिए सही नहीं थे.

Also Read: Xamalicious Malware Alert : गूगल ने मैलवेयर वाले 14 ऐप्स को प्लेस्टोर से हटाया, फोन में है तो तुरंत करें डिलीट

आपके फोन में हैं ये ऐप, तो तुरंत कर दें डिलीट

यहां बताये गए ऐप्स में से अगर आपके फोन में कोई भी ऐप इंस्टाॅल है, तो आपको उसे डिलीट करने में जरा सी भी देरी नहीं करनी चाहिए.

प्रिवी टॉक

लेट्स चैट

मीटमी

क्विक चैट

हैलो चैट

चिट चैट

रफाकत

वेव चैट

ग्लोचैट

नीड्स

योहूटॉक

ऐसी गलती न करें

आपकी प्राइवेसी में डाका डालनेवाले ऐसे ऐप्स से बचने के लिए यूजर्स को कुछ मिस्टेक्स से बचकर रहना चाहिए. सबसे पहले तो यूजर्स को उन लोगों की ओर से रेकमेंडेड अस्पष्ट चैट ऐप्स डाउनलोड करने से बचना चाहिए, जिन्हें वे जानते नहीं हैं. इसके अलावा, किसी भी वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करने से बचना चाहिए. कोई भी ऐप आधिकारिक साइट या प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें. अगर कोई ऐप आपसे कोई जानकारी मांग रहा है, तो सूझबूझ के साथ जानकारी दें.

Also Read: Google Play Store से 2500 फेक लोन ऐप्स की छुट्टी, सरकार ने कही यह बात

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola