ePaper

'Baiju Bawra' में 'डकैत रूपमती' का रोल निभाएंगी Deepika Padukone, संजय लीला भंसाली के साथ चौथी बार करेंगी काम

Updated at : 25 May 2021 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
'Baiju Bawra' में 'डकैत रूपमती' का रोल निभाएंगी  Deepika Padukone, संजय लीला भंसाली के साथ चौथी बार करेंगी काम

Deepika Padukone will play dacoit roopmati in Baiju Bawra: दीपिका पादुकोण अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपनी एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं. रामलीला, पीकू, तमाशा, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, छपाक जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 'बैजू बावरा' (Baiju Bawra) में डकैत रानी ​​रूपमती की भूमिका निभाती दिखाई दे सकती है.

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपनी एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं. रामलीला, पीकू, तमाशा, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, छपाक जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की ‘बैजू बावरा’ (Baiju Bawra) में डकैत रानी ​​रूपमती की भूमिका निभाती दिखाई दे सकती है. पिंकविला की ताजा रिपोर्ट के अनुसार संजय लीला भंसाली इस समय अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से ‘बैजू बावरा’ (Baiju Bawra) के लिए बातचीत कर रहे हैं.

अभी तक इस बारे में कोई भी कन्फर्मेशन संजय या दीपिका की तरफ से नहीं दिया गया है. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया है कि इस फिल्म के लिए दीपिका और संजय पहले ही कई मीटिंग कर चुके हैं. इस फिल्म में दीपिका 1952 की डकैत रानी ​​रूपमती की भूमिका निभाती दिखाई दे सकती है. दीपिका और एसएलबी दोनों ने फिल्म और करैक्टर पर चर्चा की है.

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘हीरा मंडी’ में रोल्स ठुकरा चुकी हैं दीपिका

दीपिका ने भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘हीरा मंडी’ के 2 छोटे रोल्स को ठुकरा दिया था। इसके बाद भंसाली भी उनसे नाराज हो गए थे। मगर लगता है कि संजय लीला भंसाली ने यह तय कर लिया है ‘बैजू बावरा’ वह दीपिका पादुकोण के साथ ही बनाएंगे. दीपिका जिनके इंस्टाग्राम पर 52 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, वो आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती हैं.

इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं दीपिका

वर्कफ्रंट की करें तो आने वाले दिनों में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस वक्त अभिनेता शाहरुख खान के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग कर रही हैं. इसके अलावा अभिनेता अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘83’ में जल्द ही ऩजर आएंगी. इसके अलावा दीपिका महाभारत, फाइटर, द इंटर्न की हिंदी रीमेक और तीन अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola