Instagram से सभी पोस्ट डिलीट करने के बाद दीपिका ने शेयर की पहली तसवीर, फैंस से पूछा ये सवाल

Deepika Padukone First post after deleting instagram : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बीते दिनों इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक से सभी पोस्ट डिलीट करके फैंस को परेशान कर दिया था. फैंस अबतक उनके ऐसा करने के पीछे का राज जानना चाह रहे है. हालांकि उसके बाद उन्होंने एक ऑडियो क्लिप पोस्ट कर फैंस को नए साल की मुबारकबाद दी थी. अब उनका एक इंस्टा पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है.
Deepika Padukone First post after deleting instagram : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बीते दिनों इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक से सभी पोस्ट डिलीट करके फैंस को परेशान कर दिया था. फैंस अबतक उनके ऐसा करने के पीछे का राज जानना चाह रहे है. हालांकि उसके बाद उन्होंने एक ऑडियो क्लिप पोस्ट कर फैंस को नए साल की मुबारकबाद दी थी. अब उनका एक इंस्टा पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है.
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली इंस्टा पोस्ट शेयर की है. इसमें एक्ट्रेस ने लंच प्लेट की तसवीर शेयर की है, जिसमें खाने के साथ फ्रायम्स रखे है. उनके प्लेट में दाल-चावल और सब्जी रखी दिख रही है. इस तसवीर को शेयर कर उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि, “कितने लोग अपने खाने के साथ फ्रायम्स खाना पसंद करते हैं?

इससे पहले बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑडियो क्लिप पोस्ट की थी. दीपिका ने इस ऑडियो क्लिप में कहा था, “हाय एव्रीवन, मेरी ऑडियो डायरी में आपका स्वागत है. ये मेरे ख्यालों और भावनाओं का एक रिकॉर्ड है. आप सब इस बात से सहमत होंगे कि 2020 हर किसी के लिए अनिश्चितताओं से भरा था. मगर मेरे लिए ये साल कृतज्ञता से भरा भी था. 2021 के लिए में मैं खुद के लिए और आप सबके लिए अच्छी सेहत और मन की शांति की कामना करती हूं. नए साल की बधाई.”
https://www.instagram.com/p/CJfiMikHv54/गौरतलब है कि दीपिका ने इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक से सभी पोस्ट डिलीट कर दिये थे. जिसके बाद से उनके फैंस कयास लगा रहे थे कि दीपिका ने ऐसा क्यों किया. बता दें कि इंस्टाग्राम पर 52 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं औऱ 128 लोगों को एक्ट्रेस फॉलो करती है.
Also Read: अनुषा दांडेकर ने बताया क्यों हुआ था करण कुंद्रा संग बेक्रअप, बोलीं- ‘मेरे साथ धोखा हुआ’फिल्मों की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिलहाल सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. इसके अलावा अभिनेत्री शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी दिखाई देंगी. शाहरुख खान और दीपिका के अलावा, फिल्म में जॉन इब्राहिम भी मुख्य भूमिका में होंगे. फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




