ePaper

Deepika Padukone के जन्मदिन पर Hrithik Roshan ने उनसे कह डाली ये बात, फैंस पूछे अब आप साथ . . .

Updated at : 05 Jan 2021 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
Deepika Padukone के जन्मदिन पर Hrithik Roshan ने उनसे कह डाली ये बात, फैंस पूछे अब आप साथ . . .

Deepika Padukone Birthday, Deepika Padukone photos,Deepika Padukone instagram pics, Deepika Padukone and Ranveer Singh: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Birthday) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्हें फिल्म जगत से लेकर फैंस की तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं. एक्ट्रेस (Deepika Padukone) को सिद्धांत चतुर्वेदी, सोनम कपूर, परणीति चोपड़ा, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, रकुलप्रीत सिंह, कियारा आडवाणी, माधुरी दीक्षित, नुसरत भरूचा, अनन्या पांडे, वाणी कपूर, प्रभास, अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट सहित तमाम सिलेब्स ने दीपिका पादुकोण को बर्थडे विश किया है. इसके अलावा ऋतिक रोशन ने भी दीपिका को बधाई दी है.

विज्ञापन

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Birthday) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्हें फिल्म जगत से लेकर फैंस की तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं. एक्ट्रेस (Deepika Padukone) को सिद्धांत चतुर्वेदी, सोनम कपूर, परणीति चोपड़ा, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, रकुलप्रीत सिंह, कियारा आडवाणी, माधुरी दीक्षित, नुसरत भरूचा, अनन्या पांडे, वाणी कपूर, प्रभास, अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट सहित तमाम सिलेब्स ने दीपिका पादुकोण को बर्थडे विश किया है. इसके अलावा ऋतिक रोशन ने भी दीपिका को बधाई दी है.

ऋतिक ने कुछ यूं किया दीपिका को विश

ऋतिक (Hrithik Roshan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा जन्मदिन मुबारक मेरी प्यारी @deepikapadukone! चमकते रहो और दुनिया को चकाचौंध करो जैसे तुम करती हो. शुभकामनाएं हमेशा तुम्हारे साथ. इस बधाई संदेश के बाद फैंस ने दोनों को साथ देखने की डिमांड कर डाली है. एक फैन ने लिखा है अब आप साथ में कब आने वाले हैं, ये भी बता दो. एक फैन ने लिखा है सच ए क्यूट पेयर, आप साथ कब आ रहे हो.

आलिया भट्ट ने दीपिका को ऐसे बोला हैप्पी बर्थडे

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें एक्ट्रेस की प्रशंसा की गई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इमेज को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक डीपी आप हमेशा अंदर से बाहर सौंदर्य और शक्ति की प्रेरणा बनती हैं! और यहां कई हर बार अधिक रोमांच के साथ सामने आती हैं… इसलिए मैं आपको प्यार करती हूं.’

undefined

शूजीत सरकार ने दीपिका के जन्मदिन पर इरफान को भी किया याद

शूजीत सराकर ने दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं. इस अवसर पर उन्होंने अपने दोस्त और अभिनेता इरफान को भी याद किया. फिल्म निर्माता ने अपनी फिल्म पीकू से इरफान और दीपिका की एक बिहाइंड दी सीन तस्वीर शेयर की है.

धूम 4 में विलेन की भूमिका में दिख सकती हैं दीपिका

पीपिंगमून नाम की वेबसाइट ने कुछ देर पहले ही अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि यशराज बैनर ने ‘धूम 4’ में दीपिका पादुकोण को स्टाइलिश चोरनी के रूप में पेश करने का फैसला किया है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola