ePaper

Bareilly News: बधाई मांग कर आ रहे किन्नर उस्ताद और चेले पर जानलेवा हमला, थाने के बाहर लगाया जाम

Updated at : 14 Dec 2021 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: बधाई मांग कर आ रहे किन्नर उस्ताद और चेले पर जानलेवा हमला, थाने के बाहर लगाया जाम

बरेली में बधाई मांग कर आ रहे किन्नर उस्ताद और उसके चेले पर जानलेवा हमला किया गया. इसमें एक किन्नर को काफी चोंटें आई हैं, जिससे खफा किन्नरों ने शहर के बारादरी थाने के बाहर हंगामा कर जाम लगा दिया.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए. इनमें जमकर हाथापाई हुई. हाथापाई में कई किन्नर घायल हो गए हैं. इसमें एक को गंभीर चोटें आई हैं, जिससे खफा किन्नरों ने शहर के बारादरी थाने के बाहर हंगामा कर जाम लगा दिया. पुलिस ने काफी मुश्किल से जाम खुलवाया. इसके साथ ही कार्रवाई का भरोसा दिया है. किन्नरों ने बताया कि वह बधाई मांग कर आ रहे थे. चेले और उस्ताद पर नकली किन्नरों ने जानलेवा हमला किया है.

शहर के थाना बारादरी एजाज नगर गौटिया निवासी किन्नर आरती ने बताया कि उसके उस्ताद का नाम हनिया है. वह अपने उस्ताद के साथ शादी समेत अन्य समारोह में बधाईयां मांगती है. वहीं, उनके इलाके में काफी समय से काफी नकली किन्नर भी नेग वसूल रहे है. इसका विरोध करने पर कई बार विवाद हुआ है और पुलिस में भी शिकायत की गई थी.

Also Read: Bareilly Crime News: बरेली में किसान की पीट-पीटकर हत्या, खेत में मिला लहूलुहान शव

आरती के मुताबिक, मंगलवार शाम वह अपने उस्ताद हनिया के साथ गोल्डन ग्रीन पार्क से बधाई लेकर निकली थी. इसी दौरान कॉलोनी में ही दो कार में नकली किन्नरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. इसमें उस्ताद हनिया गंभीर रूप से घायल हो गईं. उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरती के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं. इस हमले के बाद बारादरी पुलिस ने आरती और हनिया का मेडिकल भी कराया है.

Also Read: Bareilly News: बरेली में दो हत्याओं के मामले में छह को उम्रकैद, अर्थदंड भी लगाया गया

आरती के साथ आये अन्य किन्नर समाज के लोगों ने बारादरी थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया और जाम लगा दिया. इससे कुछ देर को जाम लग गया. इसके बाद बारादरी पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरती की ओर से मामले में तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. इसके बाद किन्नर शांत हुए.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola