दरभंगा में प्रेमी ने प्रेमिका को क्लास रूम से बाहर बुला पूछा शादी करोगी? ना सुनते ही काटने लगा हाथ का नस

Darbhanga News: दरभंगा में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए हाथ का नस काटने लगा. बचाने के दौरान प्रेमिका का हाथ की कई अंगुली कट गयी. इसके बाद आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने दोनों परिवारों की सहमति से शादी करा दी.
बिहार के दरभंगा से एक अजीबो- गरीब माला सामने आया है. दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड स्थित दुर्गा मंदिर में एक प्रमी जोड़े की शादी करायी गयी. युवक की जिद के आगे दोनों परिवार के लोगों ने सहमति दे दी. यह शादी पुलिस की उपस्थिति में करायी गयी. पूरा मामला का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद प्रेम-प्रसंग का खुलासा हुआ. युवक और युवती के बीच पांच साल से प्यार का चक्कर चल रहा था. युवक बहादुरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
युवक सचिन कुमार और अंजना भारती एक दूसरे से प्यार करते थे. दो शादी के लिए तैयार थे, लेकिन इनके परिजन इसका विरोध कर रहे थे. सचिन हर हाल में अपनी प्रेमिका से दूर नहीं होना चाहता था. प्रेमिका को पाने के लिए जान भी देने को तैयार था. शादी में अड़चन को देखते हुए प्रेमी ने प्रेमिका के पास पहुंच गया. उस वक्त प्रेमिका कंप्यूटर का प्रशिक्षण ले रही थी. प्रेमिका को फोन कर बाहर बुलाया और शादी को लेकर बात करने लगा.
प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से पूछा कि शादी करोगी या नहीं, इस सवाल के जवाब मिलते ही ब्लेड से अपना हाथ का नस काटने लगा. खून बहता देख अंजना ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके भी हाथ की कई अंगुली कट गयी. इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. इसके बाद आनन-फानन में दोनों प्रेमी जोड़े को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. तब तक दोनों के परिवार के लोग पहुंच गये.
दरभंगा का 'फिल्मी' छोरा!प्रेमिका को क्लास से बुलाकर पहले पूछा- शादी करोगी और काट ली नस.सोमवार को प्रेमी युगल की मंदिर में शादी कराई गई.प्रभारी एसएचओ ने दोनों परिवार की सहमित के बाद शादी करवाई. पांच साल से दोनों एक साथ जीने और मरने की कसमें खा रहे थे.तुलसी झा की रिपोर्ट. pic.twitter.com/sGBgEW4qfq
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) March 30, 2022
पुलिस के मौजूदगी में दोनों परिवार वालों की सहमति से सोमवार की रात दुर्गा मंदिर में शादी करा दी गयी. प्रेमिका से शादी करने के बाद प्रेमी सचिन कुमार ने कहा कि हम दोनों पांच वर्षों से प्यार करते थे. शादी में परिवार के लोग बाधा डाल रहे थे. इसके कारण वह अपनी जान देने को तैयार था. थाने की पुलिस और परिवार की मदद से मेरा प्यार मिल गया और शादी भी हो गई है. अब मैं बहुत खुश हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




