कोलकाता में लोग गर्मी से परेशान, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- ‘मोचा’ से मत घबराना

‘मोचा’ चक्रवात से मत घबराना. अगर स्थिति खराब हुई, तो तटवर्ती इलाकों से हम सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लेंगे. ये बातें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहीं हैं. उन्होंने कहा है कि ‘मोचा’ चक्रवात बांग्लादेश और फिर म्यांमार की ओर चला जायेगा.
‘मोचा’ चक्रवात से मत घबराना. अगर स्थिति खराब हुई, तो तटवर्ती इलाकों से हम सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लेंगे. ये बातें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहीं हैं. उन्होंने कहा है कि ‘मोचा’ चक्रवात बांग्लादेश और फिर म्यांमार की ओर चला जायेगा. इसलिए किसी को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है. ममता बनर्जी सोमवार को ये बातें कहीं.
कोलकाता में गर्मी से लोग परेशान
कोलकाता में मौसम विज्ञानी ने कहा है कि अगले 24 घंटे में चक्रवात ‘मोचा’ के आगे बढ़ने का मार्ग स्पष्ट हो जायेगा. मौसम विभाग से जुड़े अधिकारी ने कहा कि चक्रवातीय परिस्थितियों के प्रभाव के कारण सोमवार को कोलकाता में मौसम गर्म और परेशान करने वाला रहा. इसी प्रकार के मौसम जारी रहने और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान के क्रमश: 39 तथा 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है.
‘मोचा’ के बांग्लादेश-म्यांमार की ओर बढ़ने के आसार
उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बना, जिसके चक्रवात में बदलने के प्रबल आसार हैं. इस चक्रवात के इस सप्ताह के अंत में बांग्लादेश-म्यांमार तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.
मछुआरों को समुद्र में जाने की मनाही
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने मछुआरों, नौका तथा छोटी नौकाओं को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने का सुझाव दिया है. इस बार के चक्रवात का नामकरण यमन ने किया है. उसी ने इसका नाम मोचा (मोखा) रखा है.
अंडमान निकोबार द्वीप समूहों में कल होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि 11 मई तक यह चक्रवात उत्तर-उत्तर पश्चिम से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर तथा उसके बाद फिर उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में बांग्लादेश-म्यांमार तटों की ओर बढ़ सकता है. इसकी वजह से अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




