CWG Medal Tally : पांच गोल्ड की मदद से भारत के खाते में कुल 13 पदक, देखें प्वाइंट टेबल में कहां हैं हम

Updated at : 03 Aug 2022 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
CWG Medal Tally : पांच गोल्ड की मदद से भारत के खाते में कुल 13 पदक, देखें प्वाइंट टेबल में कहां हैं हम

Birmingham: Gold medalist Indian players Achanta Sharath Kamal, Harmeet Desai, Sanil Shetty and Sathiyan Gnanasekaran during the presentation ceremony of the table tennis men’s team event, at the Commonwealth Games 2022 (CWG), in Birmingham, UK, Tuesday, Aug. 2, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI08_02_2022_000354A)

कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारत को दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल मिला. लॉन बॉल और टेबल टेनिस में भारत को गोल्ड मेडल मिला, जबकि बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट और वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर ने पुरुषों की 96 किलो स्पर्धा में रजत पदक जीता.

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में भारत का स्वर्णिम सफर जारी है. पांचवें दिन भी भारत के खाते में दो गोल्ड मेडल आये. इसके अलावा भारत ने दो सिल्वर मेडल भी जीता. इस तरह भारत के खाते में अब कुल 13 पदक आ चुके हैं. प्वाइंट टेबल में भारत इस समय कहां पर है, इसके बारे में आइये जानते हैं.

13 पदकों के साथ भारत 6ठे स्थान पर

13 पदकों की मदद से भारत पदक तालिका (cwg medal tally) में 6ठे स्थान पर पहुंच गया है. भारत ने अबतक पांच गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 कांस्य पदक अपने नाम किया है. पांचवें स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका से भारत केवल एक स्थान पीछे है. दक्षिण अफ्रीका ने कुल 16 पदक जीते हैं. जिसमें 6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 कांस्य पदक शामिल हैं.

Also Read: Commonwealth Games: बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल, फाइनल में मलेशिया ने हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पदकों का लगाया शतक

ऑस्ट्रेलिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदकों का शतक पूरा कर लिया है. कुल 106 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है, जिसमें उसके खाते में 42 गोल्ड, 32 सिल्वर और 32 कांस्य पदक आये हैं.

दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम

पदक तालिका में इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है. इंग्लैंड ने 31 गोल्ड, 34 सिल्वर और 21 कांस्य पदक की मदद से कुल 86 मेडल अपने नाम किये हैं.

न्यूजीलैंड नंबर तीन और कनाडा की टीम चौथे स्थान पर

पदक तालिका में न्यूजीलैंड की टीम इस समय तीसरे और कनाडा की टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है. न्यूजीलैंड के खाते 13 गोल्ड, 7 सिल्वर और 6 कांस्य की मदद से कुल 26 पदक आ चुके हैं. जबकि कनाडा ने 11 गोल्ड, 16 सिल्वर और 19 कांस्य की मदद से कुल 46 पदक जीते हैं.

पांचवें दिन भारत को इन खेलों में मिला मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारत को दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल मिला. लॉन बॉल और टेबल टेनिस में भारत को गोल्ड मेडल मिला, जबकि बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट और वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर ने पुरुषों की 96 किलो स्पर्धा में रजत पदक जीता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola