CWG 2022 Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के खाते में कुल 9 मेडल, देखें पदक तालिका में कहां हैं हम

Birmingham: Indian judoka Sushila Devi poses for photographs after winning the silver medal in the women's 48kg category Judo event at the Commonwealth Games 2022 (CWG), in Birmingham, UK, Monday, Aug. 1, 2022. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI08_01_2022_000328B)
9 मेडल जीतने के बाद भारत इस समय पदक तालिका में 6ठे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. 9 पदकों में भारत के खाते में तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन कांस्य पदक आये हैं.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games) में चार का खेल समाप्त हो चुका है. जिसमें भारत को सफर शानदार रहा है. भारतीय एथलीटों ने अबतक 9 पदक जीत चुके हैं, जिसमें तीन गोल्ड मेडल भी शामिल हैं. चौथे दिन भारत के खाते में कुल तीन पदक आये. जिसमें दो जूडो में और एक वेटलिफ्टिंग में पदक आया. भारत पदक तालिका में 9 पदक जीतने के बाद कहां है आइये इस पर एक नजर डालें.
9 पदक जीतने के बाद भारत पदक तालिका में 6ठे स्थान पर
9 मेडल जीतने के बाद भारत इस समय पदक तालिका में 6ठे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. 9 पदकों में भारत के खाते में तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन कांस्य पदक आये हैं.
Also Read: Commonwealth Games 2022: चौथे दिन भारत के खाते में तीन और मेडल, सुशीला देवी ने जूडो में जीता सिल्वर
71 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बना हुआ है. ऑस्ट्रेलिया ने अबतक 71 पदक जीते हैं. जिसमें 31 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 कांस्य पदक शामिल हैं.
इंग्लैंड नंबर दो और न्यूजीलैंड की टीम नंबर तीन पर
पदक तालिका में इंग्लैंड की टीम नंबर दो पर है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम नंबर तीन पर बनी हुई है. इंग्लैंड ने 21 गोल्ड, 22 सिल्वर और 11 कांस्य की मदद से कुल 54 पदक जीते हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने 13 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य की मदद से कुल 24 पदक जीत लिये हैं.
कनाडा नंबर चार और दक्षिण अफ्रीका नंबर पांच पर
तालिका में कनाडा की टीम 33 पदकों के साथ नंबर चार पर बनी हुई है. कनाडा के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 11 सिल्वर और 16 कांस्य पदक जीते हैं. जबकि 12 पदकों के साथ साउथ अफ्रीका की टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है. साउथ अफ्रीका ने अब तक 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 कांस्य पदक अपने नाम किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




