39.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

NGT के गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर साहिबगंज के 38 क्रशर का CTO होगा रद्द

साहिबगंज जिले के 38 क्रशर का सीटीओ (कंसेंट टू ऑपरेट) रद्द करने की अनुशंसा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद दुमका के क्षेत्रीय पदाधिकारी केके पाठक ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद रांची के सदस्य सचिव यतेंद्र कुमार दास को किया है.

बरहरवा, विकास जायसवाल : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के जारी गाइडलाइंस का पालन नहीं करने के आरोप में साहिबगंज जिले के 38 क्रशर का सीटीओ (कंसेंट टू ऑपरेट) रद्द करने की अनुशंसा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद दुमका के क्षेत्रीय पदाधिकारी केके पाठक ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद रांची के सदस्य सचिव यतेंद्र कुमार दास को किया है. मिली जानकारी के अनुसार, साहेबगंज जिले में एनजीटी के गाइडलाइंस का पालन नहीं होने को लेकर लगातार मिल रही शिकायत पर राज्य सरकार के निर्देश पर 20 फरवरी 2023 को संयुक्त सचिव एल ख्यांगते, खनन सचिव अबुबकर सिद्दिकी, एमएस यतींद्र कुमार दास, क्षेत्रीय पदाधिकारी केके पाठक, डीसी रामनिवास यादव, डीएफओ मनीष तिवारी, एडीआरएम मालदा सुजीत कुमार, सीनियर डीसीएम पवन कुमार आदि ने

कई खदान व क्रशर का निरीक्षण के बाद बैठक की थी. एनजीटी की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करनेवाले लोगों को चिह्नित करने का निर्देश दिया था. बताया जाता है कि आवश्यक शर्तों के साथ 31 मार्च से दिसंबर 2023 व 31 मार्च 2024 तक कई क्रशर संचालकों को सीटीओ प्रदान किया गया था.

जांच के क्रम में सामने आयी थीं कई खामियां

जांच के क्रम में साहिबगंज जिले के पदाधिकारी व झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद दुमका के क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित थे, जिसमें साहेबगंज जिले में कुछ क्रशर द्वारा प्रदूषण रोकने के उपाय नहीं किये जाने की बात सामने आयी थी. वहीं, प्रदूषण नियंत्रण परिषद दुमका के क्षेत्रीय कार्यालय के नमूना संग्रहक रामदेव सहनी व अन्य ने पूरे जिले में घूमकर 38 क्रशर की जांच की थी. जांच के क्रम में यह बात सामने आयी थी कि कई इकाई पूर्णत: बंद हैं या पहले ही डीटीएफ द्वारा क्रशर को ध्वस्त कर दिया गया है. कई क्रशर मालिक ऐसे हैं, जिन्होंने अपने क्रशर क्षेत्र में चहारदीवारी का निर्माण नहीं करवाया है, समुचित पौधरोपण नहीं किया है. क्रशर में पक्की सड़क का निर्माण नहीं किया है, धूलकण रोकने के लिये पानी के छिड़काव की व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे प्रदूषण नियंत्रण एवं निवारण अधिनियम 1981 का अनुपालन नहीं हो रहा है इसलिये इनके सीटीओ को रद्द किया जाये. इस संबंध में 23 फरवरी 2023 को दुमका कार्यालय से रांची मुख्यालय को पत्र भेजा गया है और इन 38 लोगों का सीटीओ तत्काल रद्द करने की अनुशंसा की गयी है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

झारखंड प्रदूषण नियंत्रण परिषद दुमका के क्षेत्रीय पदाधिकारी केके पाठक ने बताया कि पिछले दिनों कर्मियों को क्रशर प्वाइंट पर भेजकर जांच करवाया गया था. जांच में एनजीटी के गाइडलाइंस पालन नहीं होने की बात सामने आयी थी, जिसके बाद सीटीओ रद्द करने की अनुशंसा की गयी है

इन लोगों का रद्द होगा सीटीओ

  • मेसर्स साई आशीर्वाद स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- संजय कुमार जायसवाल,

  • ईको फ्रेंडली इंफ्रा टेक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड, प्रोपराईटर- सिद्धार्थ तुलसीयान,

  • गोल्डन स्टोन हार्वेस्ट प्राईवेट लिमिटेड, प्रोपराईटर- राकेश कुमार,

  • शक्ति स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- शंभु जजोदिया,

  • बुधवा पहाड़िया, प्रोपराईटर- बुधवा पहाड़िया,

  • जय मां भगवती स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- हीरालाल भगत,

  • मोहन एंड संजय स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- संजय कुमार यादव,

  • राम कृष्ण पत्थर उद्योग, प्रोपराईटर- राज नारायण चौधरी,

  • सुनील कुमार सिंह, प्रोपराईटर- सुनील कुमार सिंह,

  • शिवम स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- चंद्रशेखर आजाद,

  • राज स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- प्रेम प्रकाश चौधरी,

  • एमएस सिफा ग्रुप, प्रोपराईटर- तरूण कुमार,

  • एडी स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- धनंजय तिवारी,

  • अनन्या स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- लक्ष्मण कुमार चौधरी,

  • एमएल स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- संजय कुमार,

  • राज स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- मो आरिफ जफर,

  • नीलकंठ स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- देवांशु जजोदिया,

  • जय हनुमान स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- फुलचन पासवान तथा राजकुमार भगत,

  • स्टार स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- मुर्शिद आलम,

  • करमबी स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- मो एहतेशाम,

  • बालाजी प्रोडक्शन, प्रोपराईटर- प्रशांत घोष,

  • सिंह स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- तपन कुमार सिंह,

  • शमीम स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- मो शमीम,

  • मो मुस्तकीम अंसारी स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- मो मुस्तकीम अंसारी,

  • मेसर्स नेहा ब्लैक स्टोन वर्क्स (स्टोन माइंस), प्रोपराईटर- मो अख्तर आलम,

  • मेसर्स स्टार इंडिया इंडस्ट्रीज (स्टोन माइंस), प्रोपराईटर- अजय कुमार भगत,

  • मेसर्स शिवशक्ति स्टोन वर्क्स (स्टोन माइंस), प्रोपराईटर- शंकर कुमार,

  • मेसर्स आदर्श ग्रुप (स्टोन माइंस), प्रोपराईटर- मो आरिफ जफर एवं अन्य,

  • रितिका स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- सुशील कुमार,

  • सौरभ स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- गणेश प्रसाद तिवारी,

  • मेसर्स बजरंग स्टोन, प्रोपराईटर- आलोक रंजन,

  • नारायण स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- बिमला त्रिपाठी,

  • पहाड़िया स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- मतिउल हक,

  • अब्बास एंड संस, प्रोपराईटर- अनीस अंसारी,

  • सुभद्रा स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- रमेश रंजन चौधरी,

  • न्यू राजा स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- मदन कांत,

  • अवध किशोर एंड संस, प्रोपराईटर- अवध किशोर सिंह,

  • स्टार स्टोन वर्क्स, प्रोपराईटर- मो जाफर

Also Read: अधिकारियों की गाड़ियों में नहीं होगा पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल, जमशेदपुर अक्षेस करेगी CNG बसों की करेगी खरीदारी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें