ePaper

झारखंड: सीआरपीएफ जवान जगदीश प्रसाद मीणा ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

Updated at : 19 Aug 2023 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: सीआरपीएफ जवान जगदीश प्रसाद मीणा ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि वह एक माह पहले ही 15 दिन की छुट्टी बिताकर गांव से लौटा था. मृतक जगदीश प्रसाद मीणा मूल रूप से राजस्थान के टोंक का निवासी था. मृतक जवान का शव पोस्टमार्टम के बाद रांची से एयरलिफ्ट कर राजस्थान भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन

लोहरदगा: लोहरदगा जिले के केकरांग पिकेट में तैनात सीआरपीएफ-158 बटालियन के जवान 38 वर्षीय जगदीश प्रसाद मीणा ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने केकरांग पिकेट में संतरी ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली. सीआरपीफ-158 बटालियन के कमांडेंट राहुल कुमार ने इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

छुट्टी बिताकर गांव से लौटा था जवान

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि वह एक माह पहले ही 15 दिन की छुट्टी बिताकर गांव से लौटा था. मृतक जगदीश प्रसाद मीणा मूल रूप से राजस्थान के टोंक का निवासी था. सीआरपीफ-158 बटालियन के कमांडेंट राहुल कुमार ने मृतक जवान को सलामी दी और श्रद्धांजलि अर्पित की. मृतक जवान का शव पोस्टमार्टम के बाद रांची से एयरलिफ्ट कर राजस्थान भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

Also Read: झारखंड: कोयला व्यवसायी राजेंद्र साहू हत्याकांड का खुलासा, नक्सली आक्रमण गंझू के इशारे पर हुई थी हत्या

संतरी ड्यूटी पर थे तैनात

लोहरदगा में एक सीआरपीएफ जवान ने खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि वे केकरांग पिकेट में तैनात थे. सीआरपीएफ-158 बटालियन के जवान जगदीश प्रसाद मीणा 38 वर्ष के थे. उन्होंने अपनी सर्विस इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस दौरान वे केकरांग पिकेट में संतरी ड्यूटी पर तैनात थे. सीआरपीफ-158 बटालियन के कमांडेंट राहुल कुमार ने इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Also Read: झारखंड: डीजीपी के आदेश के बाद भी थम नहीं रहे अपराध, बेखौफ अपराधी रांची में वारदातों को दे रहे अंजाम

एयरलिफ्ट कर शव भेजा गया राजस्थान

सीआरपीएफ के अधिकारी बताते हैं कि जगदीश प्रसाद मीणा एक महीने पहले ही 15 दिन की छुट्टी बिताकर गांव से लौटे थे. वे मूल रूप से राजस्थान के टोंक के रहनेवाले थे. सीआरपीफ-158 बटालियन के कमांडेंट राहुल कुमार ने इन्हें सलामी दी और श्रद्धांजलि अर्पित की. पोस्टमार्टम के बाद शव को रांची से एयरलिफ्ट कर राजस्थान भेज दिया गया.

Also Read: झारखंड: गरीबी को मात देकर कैसे लखपति किसान बन गयीं नारो देवी? ड्राइवर पति के साथ जी रहीं खुशहाल जिंदगी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola