ePaper

Jharkhand Crime News: झारखंड के रामगढ़ में थम नहीं रहा अपराध, घर में बंधक बनाकर दो घरों में डकैती

Updated at : 26 Sep 2022 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: झारखंड के रामगढ़ में थम नहीं रहा अपराध, घर में बंधक बनाकर दो घरों में डकैती

रामगढ़ में चोरी, डकैती और पॉकेटमारी जैसी घटनाओं में हाल में काफी इजाफा हुआ है. इसी क्रम में रामगढ़ की शिवपुरी कॉलोनी की आठ नंबर गली में रहने वाले अरुण कुमार दास और रानीबागी मास्टर मोहल्ला के रहने वाले सुनील महतो के घर लगभग सात-आठ लोग हथियार के साथ घुस गये और डकैती की.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News : रामगढ़ में चोरी, डकैती और पॉकेटमारी जैसी घटनाओं में हाल में काफी इजाफा हुआ है. इसी क्रम में रामगढ़ की शिवपुरी कॉलोनी की आठ नंबर गली में रहने वाले अरुण कुमार दास और रानीबागी मास्टर मोहल्ला के रहने वाले सुनील महतो के घर लगभग सात-आठ लोग हथियार के साथ घुस गये और डकैती की. इस दौरान वे दोनों के घरों से पैसे और जेवरात ले गए. ये मामला रविवार की रात 9.30 बजे का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने कहा है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची और अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

घर में बंधक बनाकर डकैती

पीड़ित अरुण कुमार दास ने बताया कि वह अपने घर पर 8.30 बजे आए थे. इसके कुछ देर बाद ही उनकी चहारदीवारी तड़प कर एक व्यक्ति उनका गेट खोल दिया. इसके बाद उनके घर में सभी लोग दाखिल हो गए. दो लोगों को छोड़कर सभी लोगों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था. इन लोगों ने घर में घुसकर अरुण कुमार दास और उनके पूरे परिवार को हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद उनके घर से लगभग 35 हजार और दो लाख के जेवर लूटकर ले गये.

Also Read: Jharkhand: राजस्थान से 1200 km साइकिल चलाकर पहुंचे झारखंड, साइकिलिंग व पर्यावरण संरक्षण का दे रहे संदेश

डकैती की घटना सीसीटीवी में कैद

इस घटना के बाद रानी बागी स्थित मास्टर मोहल्ला में सुनील महतो के घर यही डकैत पहुंचे और वहां भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया. सुनील महतो के घर से तकरीबन 70 हजार और उनकी पत्नी के पहने हुए जेवरात लूट कर ले गये. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है. इसमें ये सभी लोग देखे जा सकते हैं. पीड़ितों ने बताया कि सभी लोग शराब के नशे में थे. घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने कहा है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची और अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola