Crime News : भुरकुंडा रेवले साइडिंग पर अपराधियों ने दिनदहाड़े बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Ramgarh Crime News
Crime News : भुरकुंडा रेवले साइडिंग कार्यालय पर आज शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपराधियों ने पांच राउंड गोली चलायी, जिसमें साइडिंग संचालक भोला यादव सहित 4 लोग बाल-बाल बचे. पुलिस ने मौके से 5 खोखा बरामद किये हैं. अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.
Crime News | भुरकुंडा, आलोक कुमार : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रेवले साइडिंग कार्यालय पर आज शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे दिनदहाड़े अपराधियों ने गोलियां बरसाई. अपराधियों ने पांच राउंड गोली चलायी, जिसमें साइडिंग संचालक भोला यादव सहित 4 लोग बाल-बाल बचे. पुलिस ने मौके से 5 खोखा बरामद किये हैं. अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.
घटनास्थल से भदानीनगर ओपी महज 50 मीटर दूर
अपराधी बाइक पर सवार थे और मुंह को कपड़े से ढंक रखा था. अपराधियों ने दनादन गोलियां चलायी और भदानीनगर के 48 युनिट की ओर भाग निकलें. उल्लेखनीय है कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग से भदानीनगर ओपी महज 50 मीटर दूर है. ऐसे में पुलिस ओपी के बगल में हुई फायरिंग अपराधियों के बढ़े मनोबल को दर्शाता है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, इंस्पेक्टर संतेद्र कुमार सहित विभिन्न थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके से से 5 खोखा बरामद किये हैं. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गयी है. अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी गैंग ने इस गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है. लेकिन गोलीबारी की इस घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें
JPSC की अपील खारिज, झारखंड HC ने लगाया एक लाख का जुर्माना, जानिये क्या है मामला
15 जून तक दो माह का राशन वितरण मुश्किल, 90% डीलरों को मिला सिर्फ एक माह का अनाज
रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे खेलेंगे बच्चे, बनेगा बैडमिंटन कोर्ट, संजय सेठ ने दिए निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




