छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के कमांडो ने आत्महत्या की

छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के एक जवान ने आत्महत्या कर ली है. कोबरा बटालियन के जवान का नाम सफी अख्तर है. उसने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के एक निरीक्षक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.
बीजापुर में सीआरपीएफ की 170वीं बटालियन के मुख्यालय में जवान ने दी जान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान के आत्महत्या की यह घटना राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर बीजापुर शहर में स्थित सीआरपीएफ की 170वीं बटालियन के मुख्यालय में आज दिन में करीब 11 बजे हुई. सीआरपीएफ और इसकी विशिष्ट इकाई ‘कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) को नक्सल विरोधी अभियानों के लिए दक्षिण बस्तर में बड़े पैमाने पर तैनात किया गया है.
आत्महत्या करने वाले कमांडो का नाम सफी अख्तर
दक्षिण बस्तर में दंतेवाड़ा सहित तीन जिले आते हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोबरा 210वीं बटालियन के निरीक्षक सफी अख्तर ने एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली. गोलियों की आवाज सुनकर उनके सहकर्मी वहां पहुंचे, तो देखा कि सफी अख्तर गंभीर रूप से घायल अवस्था में वहां पड़े हैं. उनके सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया.
Also Read: छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में सीआरपीएफ में जनजातीय युवाओं की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में छूट
आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी
स्थानीय अस्पताल में सफी अख्तर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कहा कि कोबरा के मोकुर शिविर में तैनात सफी अख्तर बीजापुर आए थे. छुट्टी लेकर वह दिल्ली जाने वाले थे. पुलिस ने कहा है कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का कारण कोई पारिवारिक मामला प्रतीत हो रहा है. घटनास्थल पर कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है. आत्महत्या का सटीक कारण पता लगाने के लिए जांच जारी है.
Also Read: Chhattisgarh: आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल, एयरलिफ्ट कर पहुंचाए गए रायपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




