coronavirus outbreak in jharkhand: झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 51063 पहुंची, एक्टिव केस हैं 14410

Published at :07 Sep 2020 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
coronavirus outbreak in jharkhand:  झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 51063 पहुंची, एक्टिव केस हैं 14410

राज्य में रविवार को कोरोना के 1,246 नये संक्रमित मिले हैं

विज्ञापन

रांची : राज्य में रविवार को कोरोना के 1,246 नये संक्रमितों के मिलने की पुष्टि हुई है, जिसमें रांची में सबसे ज्यादा 349 संक्रमित मिले हैं. इसके बाद प सिंहभूम में 110, पूर्वी सिंहभूम में 102, बोकारो में 97, सरायकेला में 94, रामगढ़ में 88, हजारीबाग में 71, गढ़वा में 68, देवघर में 47,चतरा 41, गिरिडीह में 39, खूंटी में 26, धनबाद में 24, गुमला में 15, लातेहार में 14, जामताड़ा में 13, सिमडेगा में 11 व पलामू में 11, दुमका में सात, साहेबगंज में सात, गोड्डा में पांच, कोडरमा में चार, पाकुड़ में दो, लोहरगदा में एक संक्रमित मिले हैं.

नये संक्रमितों के मिलने से राज्य में कोरोना संक्रमिताें की कुल संख्या 51,063 हो गयी है. वहीं एक्टिव केस 14,410 हो गया है. कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 36,184 पहुंच गयी है.

वहीं राज्य में रविवार को कोरोना से सात लोगों की मौत हुई है, जिसमें पू सिंहभूम से चार, रांची से दो व साहेबगंज से एक संक्रमित शामिल हैं. शनिवार को राज्य में सात लोगों की मौत होने से कुल मौत की संख्या 469 हो गयी है.

इधर, राहत भरी खबर यह है कि राज्य में रविवार को 1,854 कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं. स्वस्थ होने वालों में सबसे ज्यादा रांची के 708 लोग हैं. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम के 328, बोकारो के 159,रामगढ़ के 116, प सिंहभूम 93, हजारीबाग 69, पलामू 64, कोडरमा 59, सिमडेगा 57, गढ़वा 46, खूंटी 33, गिरिडीह 22, सरायकेला व देवघर के नौ-नौ, साहेबगंज के सात, दुमका के सात व धनबाद के सात, चतरा व पाकुड़ के एक-एक लोग स्वस्थ हुए हैं.

रिकवरी दर 70.86% पहुंची : राज्य में रिकवरी की दर फिर गति पकड़ने लगी है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े की मानें तो वर्तमान समय में रिकवरी दर 70.86% पहुंची. देश में रिकवरी रेट 77.32% है. सात दिन में ग्रोथ रेट 4.13% पहुंच गया है. वहीं, राहत की बात यह है कि मृत्यु दर 0.91% है.

राज्य में 11 लाख कोरोना सैंपल की हुई जांच : राज्य में अभी तक 11,05,764 लोगों के सैंपल की जांच हो गयी है, जिसमें से 10,54,701 लोग निगेटिव आये हैं. कुल संक्रमितों की संख्या 51,063 पहुंच गयी है. रविवार को 13,057 सैंपल की जांच की गयी, जिसमें 11,811 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. 1,246 संक्रमित पाये गये हैं.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola