ePaper

Coronavirus Death In Jharkhand : झारखंड में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, कोडरमा में 24 घंटे में चार कोरोना संक्रमितों की हुई मौत

Updated at : 15 Apr 2021 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Death In Jharkhand : झारखंड में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, कोडरमा में 24 घंटे में चार कोरोना संक्रमितों की हुई मौत

Coronavirus Death In Jharkhand, कोडरमा न्यूज : झारखंड के कोडरमा जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. इस कारण कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल डोमचांच में इलाजरत कोरोना पीड़ित मरीज 58 वर्षीय मरीज (पुरुष) की मौत बीती देर रात को हो गयी. मृतक गिरिडीह जिले के पिहरा का रहने वाला था. इससे पहले तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत 24 घंटे के अंदर हो गयी है.

कोडरमा सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद ने बताया कि उक्त मरीज 4 दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. सांस लेने में तकलीफ होने पर उसके परिजन बीते 12 अप्रैल को इलाज के लिए अस्पताल लाए थे. जिसके बाद उक्त मरीज को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल डोमचांच में ऑक्सीजन पर रखा गया था. उन्होंने बताया कि मृतक को सांस लेने में तकलीफ थी, साथ ही ऑक्सीजन लेवल भी कम था.

Also Read: Corona Test In Jharkhand : कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं, तो रांची में इन केंद्रों पर करा सकते हैं मुफ्त जांच, पढ़िए पूरी लिस्ट

आपको बता दें कि बीते बुधवार को भी कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गयी थी. मरने वालों में एक महिला व दो पुरुष थे. तीनों मरीजों में भी ऑक्सीजन लेवल की कमी थी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी. 24 घंटे के अंदर कोडरमा में चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है.

Also Read: Naukri 2021 : टाटा के जुस्को में कर्मचारी आश्रितों को नौकरी का अवसर, क्या है योग्यता व उम्र सीमा, कब तक कर सकेंगे आवेदन, पढ़िए पूरी डिटेल्स

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. बुधवार को राज्य में 31 संक्रमितों की कोरोना से मौत हो गयी, वहीं 3198 नये संक्रमितों की पहचान हुई है. रांची से सर्वाधिक 1273 संक्रमित मिले हैं. यह संख्या अब तक राजधानी में मिले मरीजों में सबसे अधिक है. पश्चिम सिंहभूम में सबसे ज्यादा सात और रांची में सात मरीजों की मौत हुई है. वहीं बोकारो में दो, धनबाद में पांच, दुमका में दो, कोडरमा में दो और चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ व सरायकेला में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

Also Read: आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर आप भूल गये हैं, तो जानने का ये है आसान तरीका

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola