Corona Test In Jharkhand : कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं, तो रांची में इन केंद्रों पर करा सकते हैं मुफ्त जांच, पढ़िए पूरी लिस्ट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Apr 2021 11:27 AM
Corona Test In Jharkhand, रांची न्यूज : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रांची में लगातार कोरोना जांच की जा रही है. आज गुरुवार को भी कोरोना जांच की व्यवस्था की गयी है. अगर आप में कोरोना का लक्षण दिख रहा है और आप कोरोना जांच कराना चाहते हैं, तो झारखंड की राजधानी रांची के शहरी क्षेत्रों में जांच करा सकते हैं.
Corona Test In Jharkhand, रांची न्यूज : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रांची में लगातार कोरोना जांच की जा रही है. आज गुरुवार को भी कोरोना जांच की व्यवस्था की गयी है. अगर आप में कोरोना का लक्षण दिख रहा है और आप कोरोना जांच कराना चाहते हैं, तो झारखंड की राजधानी रांची के शहरी क्षेत्रों में जांच करा सकते हैं.
रांची के शहरी इलाके में कोरोना जांच के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं. आप यहां मुफ्त कोरोना जांच करा सकते हैं.
1.सीटीआई ट्रेनिंग सेंटर (हॉस्टल) SIRD के निकट
2. गौरी दत्ता स्कूल ऑपोजिट रामविलास पेट्रोल पंप रातू रोड रांची
3. हिंदी बालक मिडिल स्कूल पहाड़ी टोला शनि मंदिर के निकट
4. राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सीसीएल कॉलोनी कांके
5. राजकीयकृत मध्य विद्यालय करम टोली रांची
6. राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय नियर मंदिर अरगोड़ा
7. सेठ सीताराम विजयवर्गीय उच्च विद्यालय डोरंडा
8. राजकीयकृत मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर रांची
9. जिला स्कूल शहीद चौक रांची
10. सैनिक मार्केट रांची
इधर, झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. बुधवार को राज्य में 31 संक्रमितों की कोरोना से मौत हो गयी, वहीं 3198 नये संक्रमितों की पहचान हुई है. रांची से सर्वाधिक 1273 संक्रमित मिले हैं. यह संख्या अब तक राजधानी में मिले मरीजों में सबसे अधिक है. पश्चिम सिंहभूम में सबसे ज्यादा सात और रांची में सात मरीजों की मौत हुई है. वहीं बोकारो में दो, धनबाद में पांच, दुमका में दो, कोडरमा में दो और चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ व सरायकेला में एक-एक मरीज की मौत हुई है.
Also Read: आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर आप भूल गये हैं, तो जानने का ये है आसान तरीका
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










