छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच बोले टीएस सिंहदेव, कांग्रेस ने कभी मुझे मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं किया

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए हो रहे मतदान के बीच उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है. अंबिकापुर से चुनाव लड़ रहे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने कभी मुझे मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं किया.
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए हो रहे मतदान के बीच उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है. अंबिकापुर से चुनाव लड़ रहे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने कभी मुझे मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं किया. हमलोग सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं. भूपेश बघेल हम सबके नेता हैं. मैंने कभी नहीं सुना कि कांग्रेस ने मुझे मुख्यमंत्री के पद के लिए प्रोजेक्ट किया है. हां, मेरे संपर्क में कई ऐसे लोग हैं, जिनके दिमाग में यह बात है. बता दें कि काफी विवाद के बाद कांग्रेस पार्टी ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाया था. उपमुख्यमंत्री बनाए जाने से पहले यह भी चर्चा थी कि टीएस सिंहदेव कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं. दरअसल, कांग्रेस ने वर्ष 2018 के चुनाव में टीएस सिंहदेव से वादा किया था कि भूपेश बघेल ढाई साल मुख्यमंत्री रहेंगे और उसके बाद ढाई साल के लिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. लेकिन, ऐसा हुआ नहीं. बाद में तनातनी बढ़ी, तो वक्त की नजाकत को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का डिप्टी बनाया और राज्य में दूसरे नंबर के नेता का ओहदा दिया. इसके बाद टीएस सिंहदेव माने थे.
ईडी के दुरुपयोग और अत्यधिक उपयोग पर बरसे टीएस
विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले भी एक इंटरव्यू में टीएस सिंहदेव ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं. भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में ही हम सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. अगर छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनी, तो मुख्यमंत्री के रूप में पार्टी की पहली पसंद भूपेश बघेल ही होंगे. इस बीच, टीएस सिंहदेव ने बीजेपी पर निशाना भी साधा है. उन्होंने कहा है कि आज लोग ‘ऑपरेशन लोटस’ की चर्चा कर रहे हैं. ‘ऑपरेशन लोटस’ की फंडिंग कौन करता है? उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दुरुपयोग किया जा रहा है. इस केंद्रीय एजेंसी का अत्यधिक उपयोज किया जा रहा है. यह सब राजनीतिक उद्देश्यों के लिए हो रहा है. ईडी आज निष्पक्ष एवं स्वतंत्र एजेंसी के रूप में अपनी विश्वसनीयता खो चुका है.
तीन दिसंबर को होगा अगली सरकार का फैसला
बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 20 सीट पर सात नवंबर को मतदान संपन्न हो चुका है. बाकी 70 सीटों पर शुक्रवार (17 नवंबर) को मतदान जारी है. मतदान के बीच सभी दलों के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने 74 से अधिक सीटें जीतने का विश्वास जताया है, तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कहा है कि इस बार छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन के लिए मतदान करेगी. कांग्रेस की सरकार जा रही है और बीजेपी की सरकार फिर से छत्तीसगढ़ में आ रही है. भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने जो वादे प्रदेश की जनता से किए हैं, उन्हें अच्छे लगे हैं. इसलिए इस बार लोग कांग्रेस के पक्ष में ही वोट करेंगे. वहीं, बीजेपी का कहना है कि समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए मतदाता बीजेपी को ही अपना समर्थन देंगे. बहरहाल, तीन दिसंबर को मतगणना के बाद ही यह पता चलेगा कि सरकार किसकी बन रही है. कांग्रेस की सरकार बनी रहेगी, या सत्ता बीजेपी के हाथों में चली जाएगी.
Also Read: ‘ऑपरेशन लोटस’ पर टीएस सिंहदेव ने कहा, कई पार्टियों ने साधा संपर्क, कांग्रेस छोड़ने का इरादा नहीं
#WATCH | Ambikapur: Chhattisgarh Dy CM and party candidate from Ambikapur, TS Singh Deo says, "My name has never been projected by the party for CM. We are fighting in a joint leadership, and Bhupesh Baghel is leading it… I haven't heard that my name is projected as CM. Yes,… pic.twitter.com/h9anrgliQQ
— ANI (@ANI) November 17, 2023
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




