ePaper

कोल इंडिया की 58 माइंस के कोयला स्टॉक की होगी जांच, सर्वेक्षण के लिए 10 टीम गठित

Updated at : 08 Jun 2023 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
कोल इंडिया की 58 माइंस के कोयला स्टॉक की होगी जांच, सर्वेक्षण के लिए 10 टीम गठित

कोल इंडिया की जिन 58 माइंस के कोल स्टॉक की मापी करनी है, उन सभी में एक अप्रैल 2023 तक कुल 626.61 लाख टन कोयले का स्टॉक है. इसमें सर्वाधिक एसइसीएल की छह माइंस में 226.37 लाख टन कोयले का स्टॉक है.

विज्ञापन

धनबाद, मनोहर कुमार : कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कोल कंपनियों की 58 माइंस के कोयला स्टॉक की जांच होगी. कोल इंडिया स्तर पर सर्वेक्षण के लिए 10 टीम गठित की गयी है. प्रत्येक टीम में एक सर्वेक्षण अधिकारी व एक सर्वेक्षक को शामिल किया गया है. सर्वे टीम को तैनाती के अनुसार संबंधित सहायक कंपनियों में 11 जून को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. जबकि कोयला स्टॉक की मापी 12 जून से शुरू होगी. वहीं 12 जुलाई से पहले मापी का कार्य पूरा कर लेना है. संबंधित सहायक कंपनी मुख्यालय के महाप्रबंधक (उत्पादन, समन्वय, संचालन) इस उद्देश्य के लिए रिपोर्टिंग अधिकारी हैं. कोल इंडिया की सहायक कंपनी डब्ल्यूसीएल की सर्वाधिक 19 माइंस के कोयला स्टॉक की जांच होगी. जबकि तीन बीसीसीएल, चार इसीएल, 11 सीसीएल, चार एनसीएल के व छह एसइसीएल व एमसीएल के 11 माइंस के कोयला स्टॉक की मापी होगी.

626.61 लाख टन है कोयला स्टॉक

कोल इंडिया की जिन 58 माइंस के कोल स्टॉक की मापी करनी है, उन सभी में एक अप्रैल 2023 तक कुल 626.61 लाख टन कोयले का स्टॉक है. इसमें सर्वाधिक एसइसीएल की छह माइंस में 226.37 लाख टन कोयले का स्टॉक है. जबकि एमसीएल की 11 माइंस में 163.50 लाख टन, डब्ल्यूसीएल की 19 माइंस में 96.86 लाख टन, सीसीएल की 11 माइंस में 67.87 लाख टन, एनसीएल की चार माइंस में 44.73 लाख टन व इसीएल की 4 माइंस में 13.98 लाख टन तथा बीसीसीएल की 3 माइंस में 13.29 लाख टन कोयले का स्टॉक है. बता दें कि एक लाख टन से अधिक स्टॉक वाली माइंस के कोयला स्टॉक का वार्षिक चेक मेजरमेंट होता है. मेजरमेंट टीम में संबंधित कोल कंपनी के बाहर के अधिकारी शामिल होते हैं, जो कोयला स्टॉक की मापी करते हैं.

बीसीसीएल की तीन माइंस में 13.29 लाख टन स्टॉक

एरिया व माइंस का नाम                         कोयला स्टॉक

  • लोदना, एनटी-एसटी (जिनागोडा)             6.90

  • कतरास, एकेडब्ल्यूएमसी                         3.25

  • बस्ताकोला, कुइंया कोलियरी                         3.11

Also Read: एसीबी ने रिश्वत लेते धनबाद महिला थाना के एएसआइ को किया गिरफ्तार
इसीएल की चार माइंस में 13.98 लाख टन स्टॉक

  • सोनपुर बजारी, सोनपुर बजारी ओसीपी             4.92

  • सलानपुर, बेगुनिया                                     3.88

  • राजमहल, राजमहर ओसीपी                         2.93

  • राजमहल, हुर्रा-सी                                     2.26

सीसीएल की 11 माइंस में 67.87 लाख टन स्टॉक

  • एम-एस, मगध                                     17.58

  • एएमपी-सीजीपी, अर्मपाली                         18.78

  • करगली, एकेके-ओसीपी                         6.96

  • धोरी, एएडी                                                 5.51

  • एनके एरिया, पुरनाडीह                         3.36

  • राजहरा, तेतरियाखेर                                     1.87

  • पिपरवार, अशोका                                     4.28

  • रजरप्पा एरिया, रजरप्पा                         2.66

  • हजारीबाग एरिया, तपीन नोर्थ                         2.23

  • धोरी एरिया, एसडी ओसीपी                         1.86

  • कथारा एरिया, गोविंदपुर फेज-2             2.76

    ( नोट : कोयला स्टॉक लाख टन में व एक अप्रैल 2023 तक)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola