Chor Panchak June 2023: चोर पंचक होने वाला है शुरू, इस दौरान ना करें ये कार्य

Chor Panchak June 2023: ज्योतिष के अनुसार रोग, राज, अग्नि, चोर और मृत्यु नामक पंचक में कुछेक काम को भूलकर भी नहीं करना चाहिए, जैसे पंचक में घर में लकड़ी लाना बेहद अशुभ माना गया है. शुक्रवार 9 जून को शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक है. 9 जून शुक्रवार को पंचक सुबह में 06 बजकर 02 मिनट से लग रहा है.
Chor Panchak 2023 June: जून माह में चोर पंचक और भद्रा एक दिन ही लग रहे हैं. शुक्रवार को शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक होता है. 9 जून शुक्रवार को पंचक सुबह में 06 बजकर 02 मिनट से लग रहा है.
पंचक प्रारंभ : शुक्रवार, 09 जून 2023 पूर्वाह्न 06:02 बजे
पंचक समाप्त: मंगलवार, 13 जून 2023 दोपहर 01:32 बजे
13 जून को पंचक का समापन दोपहर में 01 बजकर 32 मिनट से हो रहा है, उसके बाद से सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बने हैं. इस दिन सौभाग्य और शोभन योग भी हैं. 13 जून को सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग दोपहर 01 बजकर 32 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक है. 13 जून को सौभाग्य योग सुबह 05 बजकर 55 मिनट तक है, उसके बाद से शोभन योग है, जो 14 जून को सुबह 04 बजकर 18 मिनट तक है.
ज्योतिष के अनुसार रोग, राज, अग्नि, चोर और मृत्यु नामक पंचक में कुछेक काम को भूलकर भी नहीं करना चाहिए, जैसे पंचक में घर में लकड़ी लाना बेहद अशुभ माना गया है. इसी प्रकार पंचक में चारपाई बुनना, घर की छत ढलवाना, घर को पेंट करवाना, और दक्षिण दिशा की ओर जाना बेहद अशुभ माना गया है. ऐसे में किसी भी प्रकार की अशुभता से बचने के लिए व्यक्ति को पंचक के इन नियमों की भूलकर भी अनदेखी नहीं करना चाहिए.
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




