PHOTOS: इस शहर में टिकती है सिर्फ 24 घंटे शादी, क्या होता है एक दिन की दुल्हन का? वजह जान रह जाएंगे चकित

Published by : Shweta Pandey Updated At : 27 Nov 2023 5:23 PM

विज्ञापन

Marriages In China: दुनिया में विवाह बंधन को सबसे पवित्र माना जाता है. हर जगह इसके अपने रीति-रिवाज होते हैं, लेकिन इस दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां शादी केवल एक दिन के लिए ही होती है.

विज्ञापन
undefined

Marriages In China: दुनिया में विवाह बंधन को सबसे पवित्र माना जाता है. हर जगह इसके अपने रीति-रिवाज होते हैं, लेकिन इस दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां शादी केवल एक दिन के लिए ही होती है.

undefined

भारतीय समाज में शादियां किसी त्योहार से कम नहीं होती हैं तो वहीं विदेशों में शादी बिना किसी पंडित और मंत्र-जाप के होती है, लेकिन इस दुनिया के एक शहर में शादी को लेकर ऐसे अजब-गजब रीति-रिवाज हैं, जिन्हें देखकर आप आश्चर्यचकित रह जायेंगे.

undefined

बात किसी और देश की नहीं बल्कि भारत का पड़ोसी देश चीन है, जहां के कुछ हिस्सों में शादी केवल 24 घंटे के लिए ही मान्य होती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन में गरीबी के कारण जो लोग शादी के दौरान अपनी बहू को तोहफे और पैसे नहीं दे पाते हैं, उनकी शादी नहीं होती है. ऐसे में वहां के लड़के यह अनोखी शादी करते हैं. जिसकी वजह से उनके ऊपर शादीशुदा का ठप्पा लग जाता है.

Also Read: Christmas 2023: क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए देश की ये 6 जगहें हैं बेस्ट, न हो यकीन तो इस साल जरूर जाकर देखिए
undefined

चीन में के हुबेई प्रोविंस के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी शादियां होती हैं. यहां लड़के-लड़कियों से केवल 24 घंटे के लिए ही शादी करते हैं. इन शादियों की खास बात यह है कि इनके लिए कोई बड़ा प्रोग्राम नहीं होता और ना ही किसी मेहमान के लिए खाने-पीने की व्यवस्था होती है. यह शादियां बहुत गोपनीय तरीके से की जाती हैं. इस तरह की शादियों का प्रचलन बीते 6 सालों में तेजी से बढ़ा है.

undefined

शादी के बाद लड़कियों का क्या होता है?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि शादी के बाद उन सभी लड़कियों का क्या होता है जो एक दिन के लिए दुल्हन बनती हैं, तो आपको बता दें कि एक दिन की दुल्हन लड़कियों को बहुत सारे पैसे दिए जाते हैं. इस तरह की शादियों का बिजनेस बहुत फैला हुआ है.

Also Read: Nepal Tour: नेपाल घूमने का बना रहे हैं प्लान, IRCTC के इस पैकेज में करें बुकिंग
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola