ePaper

Christmas 2023: क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए देश की ये 6 जगहें हैं बेस्ट, न हो यकीन तो इस साल जरूर जाकर देखिए

Updated at : 27 Nov 2023 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
Christmas 2023: क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए देश की ये 6 जगहें हैं बेस्ट, न हो यकीन तो इस साल जरूर जाकर देखिए

Best Places For Christmas Celebration In India: भारत समेत पूरी दुनिया में लोग बड़े ही धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं. अगर आप भी इस साल 25 दिसंबर 2023 को क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए भारत में अच्छी जगह खोज रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे.

विज्ञापन

Best Places For Christmas Celebration In India: भारत समेत पूरी दुनिया में लोग बड़े ही धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं. अधिकतर क्रिसमस के दिन कई जगहों पर छुट्टियां रहती हैं. अगर आप भी इस साल 25 दिसंबर 2023 को क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए भारत में अच्छी जगह खोज रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे, जहां बहुत ही अलग तरीके से क्रिसमस मनाया जाता है. आइए जानते हैं विस्तार से इसके बारे में,

भारत की इन जगहों पर रहती है क्रिसमस की धूम

शिलोंग

हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे हैं भारत की उन जगहों के बारे में जहां आप क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए जा सकते हैं. उन जगहों में से पहले नंबर पर शिलोंग है. जो मेघालय उत्तर-पूर्वी शहर में है. यहां ईसाइयों की काफी आबादी है और बड़ी धूमधाम के साथ ईसा मसीह के जन्मोत्सव का जश्‍न शिलोंग में मनाया जाता है. यहां की गलियां, चर्च और घरों को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया जाता है.

undefined
पुडुचेरी

इस साल 25 नवंबर को बड़े ही धूमधाम से पुडुचेरी में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा. अगर आप अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस मनाने के लिए जगह खोज रहे हैं तो पुडुचेरी जा सकते हैं. तमिलनाडु तट से कुछ ही दूरी पर स्थित ये छोटा सा केंद्र शासित प्रदेश शानदार वास्तुकला, सुंदर समुद्र तटों और रमणीय फ्रांसीसी व्यंजनों के कारण लिटिल फ़्रांस के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर जगहों को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया जाता है.

undefined
Also Read: PHOTOS: पशुपतिनाथ मंदिर से लेकर घंटाघर तक, ये हैं काठमांडू में घूमने की बेस्ट जगहें गोवा

क्रिसमस मनाने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है गोवा. यहां पर देश-विदेश से लोग 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए जाते हैं. यहां के चर्चों और घरों को लाइट्स से सजाया जाता है. और देर रात कर लोग यहां चर्च और बीच पर क्रिसमस मनाते हैं.

undefined
मुंबई

क्रिसमस के लिए मुंबई बेहद प्रसिद्ध जगह है. यहां बांद्रा का पश्चिमी उपनगर क्रिसमस के दौरान देखने लायक नजारा होता है. यहां स्थानीय लोगों के साथ साथ दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए आते हैं.

undefined
Also Read: शिमला-मनाली घूमने का है मन तो झारखंड की इन जगहों पर चले जाएं कोलकाता

क्रिसमस का अगर आप का त्योहार सच में मनाना चाहते हैं तो कोलकाता जा सकते हैं. यहां पर अलग तरीके से इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है. शहर को पूरी तरह से लाइट एंड साउंड प्रदर्शनियां, रॉक बैंड शो से सजाया जाता है. जगह-जगह पर खास खाने पीने की व्‍यवस्‍था भी की जाती है.

undefined
सिक्किम

भारत में क्रिसमस मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में एक सिक्‍कम है. इस दिन यहां का नजारा देखने लायक होता है. पूरी तरह से बर्फ से ढका शहर रात की रोशनी में स्वर्ग से कम नहीं लगती है.

undefined
Also Read: Nepal Tour: नेपाल घूमने का बना रहे हैं प्लान, IRCTC के इस पैकेज में करें बुकिंग
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola