आखिरकार केन्द्र ने माना राज्य का प्रस्ताव, 6 महीने के लिये बढ़ाया मुख्य सचिव का कार्यकाल

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी के कार्यकाल को बढ़ाने के लिये केन्द्र सरकार को आग्रह किया गया था. जिसके बाद मुख्य सचिव के कार्यकाल को बढ़ा दिया गया है.
केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी का कार्यकाल 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया है. शुक्रवार को उनके करियर का आखिरी दिन था. गुरुवार तक एक्सटेंशन लेटर नहीं आने से प्रशासनिक मंडल थोड़ा चिंतित था. लेकिन उन्हें यह भी उम्मीद थी कि संबंधित केंद्रीय मंजूरी शुक्रवार के दिन के खत्म होने से पहले आ जाएगी. हकीकत में भी वैसा ही हुआ. शुक्रवार को पंचायत चुनाव से पहले हरिकृष्ण द्विवेदी का कार्यकाल 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है . पंचायत चुनाव से पहले राज्य प्रशासन में किसी तरह की फेरबदल नहीं की जाएगी. गौरतलब है कि हरिकृष्ण द्विवेदी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भरोसेमंद व्यक्तियों में से एक माने जाते है.
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी के कार्यकाल को बढ़ाने के लिये केन्द्र सरकार को आग्रह किया गया था. हालाॅकि दुसरी ओर राज्य में नये मुख्य सचिव की नियुक्ति की भी अटकलें तेज हो गयी थी. बताया जा रहा था कि यदि केंद्र सरकार द्वारा समय रहते कोई जवाब नहीं आया, तो नये मुख्य सचिव की दौड़ में सबसे आगे वर्तमान गृह सचिव बीपी गोपालिका है. 1989 बैच के आइएएस अधिकारी श्री गोपालिका के उत्तराधिकारी के रूप में अपर मुख्य सचिव (वित्त) मनोज पंत और अपर मुख्य सचिव (वन एवं पशु संसाधन विभाग) विवेक कुमार का नाम चर्चा में था. हालाॅकि एक बार फिर मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी के कार्यकाल को बढ़ा दिया गया है.
Also Read: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल सरकार को दी डेडलाइन कहा, 3 महीने में सफाया निश्चित
मिली जानाकरी के अनुसार भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को मुख्य सचिव के कार्यकाल को बढ़ाये जाने से आपत्ति थी. विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया था कि द्विवेदी का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाए. हालाॅकि शुभेंदु अधिकारी के आपत्ति के बावजूद मुख्य सचिव का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




