छत्तीसगढ़ में 75.08% वोटिंग, खरसिया में सबसे ज्यादा 86.54%, CM भूपेश बघेल समेत 958 की किस्मत EVM में लॉक

Updated at : 17 Feb 2024 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में 75.08% वोटिंग, खरसिया में सबसे ज्यादा 86.54%, CM भूपेश बघेल समेत 958 की किस्मत EVM में लॉक

**EDS: IMAGE VIA @bhupeshbaghel** Durg: Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel waits to cast his vote for the state Assembly election, in his native village Kuruddih, Durg District, Friday, Nov. 17, 2023. (PTI Photo) (PTI11_17_2023_000232A)

छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर 75.08 फीसदी मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ. खसरिया में सबसे ज्यादा 86.54 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. सीएम भूपेश बघेल समेत 958 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में लॉक हो गई.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के 22 जिलों के कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार (17 नवंबर) को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया. 75.08 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, आठ राज्य मंत्रियों और चार संसद सदस्यों समेत 958 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में लॉक हो गई. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया. पुरुष, महिला, युवा और तृतीय लिंग के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में बारूदी सुरंग में नक्सलियों ने विस्फोट कर दिया, जिसमें मतदान दल की सुरक्षा में तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रधान आरक्षक जोगिंदर सिंह शहीद हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के मैनपुर थाने के बड़ेगोबरा गांव के जंगल में हुई.

इन मतदान केंद्रों पर 100 फीसदी वोट

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भरतपुर-सोनहत के बूथ संख्या 143 शेराडांड में पांच मतदाताओं के लिए अस्थायी मतदान केंद्र बनाया गया था. कांटो में 12 वोटरों के लिए, रेवला में 23 मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाए गए थे. तीनों मतदान केंद्र गुरु घासीदत्त नेशनल रिजर्व फॉरेस्ट में हैं. मतदान दलों को यहां पहुंचने के लिए लंबी पैदल यात्रा करनी पड़ी. इस दौरान इन्हें नदी-नालों को भी पार करना पड़ा. तीनों मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत मतदान हुआ. उन्होंने बताया कि गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ में नक्सल प्रभावित अतिसंवेदनशील दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र पर स्थित मतदान केंद्र आमामोरा एवं ओढ़ में मतदान दल ने सात-आठ किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा की. नदी/नाले पार करके मतदान केंद्र पहुंचे. आमामोरा में 80 प्रतिशत और ओढ़ में 79.33 फीसदी मतदान हुआ. एक मतदान दल की वापसी के दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें पोलिंग पार्टी की सुरक्षा में लगे एक आईटीबीपी जवान की मौत हो गई.

Also Read: छत्तीसगढ़ में पोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, आईटीबीपी जवान शहीद

9424 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग

दूसरे चरण की वोटिंग के लिए 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए थे. इनमें 727 संगवारी मतदान केंद्र, 71 दिव्यांग मतदान केंद्र एवं 71 युवा मतदान केंद्र बनाए गए थे. इनमें से 347 बूथ को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था. 9,424 मतदान केंद्र पर वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी. तकनीकी समस्या की वजह से 137 बैलट यूनिट, 113 सेंट्रल यूनिट और 349 वीवीपैट मशीन बदले गए. पहले चरण की तरह एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाईड के कैडेट्स ने मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की मतदान केंद्र पर मदद की. छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से जो आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं, उसमें सबसे ज्यादा 82.6 फीसदी वोटिंग कुरुद विधानसभा क्षेत्र में हुई है.

किस विधानसभा क्षेत्र में कितना प्रतिशत हुआ मतदान
विधानसभा क्षेत्र9 बजे11 बजे1 बजे3 बजे5 बजेकुल वोट
भरतपुर-सोनहट (एसटी)5.416.7635.3557.767.9481.8
मनेंद्रगढ़5.320.3736.853.4669.974.02
बैकुंठपुर5.5119.0439.9362.4673.5681.79
प्रेमनगर6.5323.2845.1463.0568.0579.56
भटगांव5.425.1845.2163.5167.581.35
प्रतापपुर (एसटी)6.126.543.762.563.4679.44
रामानुजगंज (एसटी)7.523.844.861.565.583.5
सामरी (एसटी)6.524.944.762.970.483.42
लुंड्रा (एसटी)6.5224461.570.585.1
अंबिकापुर5.2819.1940.2353.0565.0575.58
सीतापुर (एसटी)5.0119.0439.1858.4868.481.31
जशपुर (एसटी)5.5123.1642.9560.8970.4775.93
कुनकुड़ी (एसटी)6.2425.2744.4162.3572.6677.29
पत्थलगांव (एसटी)5.7821.0839.7157.171.2578.66
लैलुंगा (एसटी)6.4626.1944.7664.4776.4285.44
रायगढ़3.120.0737.854.9771.2378.8
सारंगढ़ (एससी)5.2817.846.261.6278.0479.37
खरसिया6.1224.4743.963.5981.4386.54
धरमजयगढ़ (एसटी)5.321.4346.158.972.3686
रामपुर (एसटी)4.8521.9840.0357.4670.3476.65
कोरबा6.917.5432.3350.4665.8366.3
कटघोड़ा5.6220.9932.0149.1571.6374.02
पाली-तानाखार (एसटी)8.319.3737.9756.2379.3580.38
मरवाही (एसटी)5.9526.1333.3545.3971.278.27
कोटा49.1227.953.1865.6973.2
लोरमी5.2823.2339.2554.0764.4867.98
मुंगेली (एससी)1.8722.0933.9251.7465.8967.3
तखतपुर4.516.4433.5749.1561.573.52
बिल्हा3.512.5935.6747.8866.3969.63
बिलासपुर612.6224.4742.6456.2856.28
बेलतरा4.8714.8123.2140.6959.0865.71
मस्तूरी (एससी)417.531.247.7159.566.4
अकलतरा8.7922.6637.1649.4467.9774.13
जांजगीर-चांपा4.319.836.5853.3168.6374.59
सक्ती3.115.6534.7653.0868.976.7
चंद्रपुर273047.3862.568.66
जैजेपुर317.331.0947.360.769.5
पामगढ़ (एससी)4.0416.0129.9849.9860.267.48
सरायपाली (एससी)6.2621.8342.4861.5971.1281.68
बसना6.220.1841.5264.2470.383.47
खल्लारी6.4624.0242.4763.170.6981.34
महासमुंद5.421.9442.1459.5768.1675.17
बिलाईगढ़ (एससी)5.718.1939.1657.2369.1870.39
कसडोल5.5221.2939.6658.2867.1973.6
बलौदा बाजार6.122.1541.5559.117276.1
भाटापारा6.1924.0541.158.874.2775.1
धारसींवा818.6336.9257.5671.8677.63
रायपुर ग्रामीण7.618.2528.838.253.857.2
रायपुर सिटी वेस्ट5.7517.1430.3146.2354.6855.93
रायपुर सिटी नॉर्थ7.818.632.244.354.557.8
रायपुर सिटी साउथ8.117.331.1343.1652.1159.99
आरंग (एससी)32134.352.668.674.12
अभनपुर52435.5751.0560.1383
राजिम9.718.641.8456.1671.2382.04
बिंद्रानवागढ़ (एसटी)11.318.8144.5759.1671.0283.2
सिहावा (एसटी)4.311.941.765.378.286
कुरुद4.215.243.366.482.686
धमतरी4.314.142.864.378.881
संजारी बालोद4.523.9543.0664.8379.6384.07
डोंडी लोहारा (एसटी)6.2521.3243.0561.675.0181.24
गुंडरदेही4.6420.2543.8463.7478.2783.01
पाटन5.7821.6742.9666.8775.5484.12
दुर्ग ग्रामीण7.2520.9739.5556.386974.79
दुर्ग सिटी3.6517.6232.0946.8162.866.48
भिलाई नगर5.8518.7134.0648.6963.5466.34
वैशाली नगर3.7515.0333.4347.445365.67
अहिवारा (एससी)6.9119.7539.8947.0367.7772.02
साजा7.8417.1634.460.8572.6277.8
बेमेतरा8.2518.0538.8161.5673.4479.55
नवागढ़ (एससी)8.5528.2336.8153.272.7375
कुल मतदान5.7119.6737.8755.3168.1575.08

दूसरे चरण में भी पुरुष से ज्यादा महिला वोटर

छत्तीसगढ़ में कुल 1,63,14,479 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 81,41,624 पुरुष और 81,72,171 महिला मतदाता थीं. 684 तृतीय लिंग के मतदाता भी थे. 18 से 19 वर्ष की आयु के 5,64,968 वोटर थे, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1,30,909 थी. 80 साल से अधिक आयु के 1,58,254 और 100 साल से अधिक उम्र के 2,161 और 15,392 सेवा मतदाता के अलावा 17 एनआरआई मतदाता भी वोट करने के अधिकारी थे. कंगाले ने बताया कि 700 बूथ ऐसे थे, जो महिलाओं के द्वारा संचालित किए गए. वहीं, दिव्यांगों ने 70 बूथ की जिम्मेदारी संभाल रखी थी. 350 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए थे. उन्होंने बताया कि 20 से 29 साल के 38,65,604 मतदाता थे, 30 से 40 वर्ष के 51,75,042 वोटर थे, 41 से 60 साल के मतदाताओं की संख्या 49,94,357 और 60 साल से अधिक उम्र के 17,14,508 मतदाता शामिल थे. हालांकि, निर्वाचन पदाधिकारी ने यह नहीं बताया है कि कितने एनआरआई वोटर ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. दूसरे चरण में भी पुरुष वोटर से महिला वोटर ज्यादा थीं. वोटर लिंगानुपात 1004 था. हर मतदान केंद्र पर औसत मतदाताओं की संख्या 866 रही.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola