छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए चलेगी ट्रेन, हर साल 20 हजार श्रद्धालु मुफ्त में करेंगे प्रभु श्रीराम के दर्शन

Updated:
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए चलेगी ट्रेन, हर साल 20 हजार श्रद्धालु मुफ्त में करेंगे प्रभु श्रीराम के दर्शन

Chhattisgarh To Ayodhya Train: अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. जिसमें दुनियाभर से लोग शामिल होंगे. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए एक ट्रेन का संचालन होने जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को मुफ्त में श्रीराम मंदिर के दर्शन कराएं जाएंगे.

विज्ञापन
undefined

Chhattisgarh To Ayodhya Train: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर पर है. भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह होनी है. जिसमें दुनियाभर से लोग शामिल होंगे. इसे लेकर पूरा उत्तर प्रदेश का राममय माहौल है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए एक ट्रेन का संचालन हो रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को मुफ्त में यात्रा करायी जाएगी. आइए जाते हैं विस्तार से.

undefined
किसके लिए है यह योजना 

दरअसल हर साल 20 हजार श्रद्धालुओंको छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक की यात्रा कराया जाएगा. ताकि लोग फ्री में श्रीराम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे. इस योजना में वो ही श्रद्धालु मुफ्त में अयोध्या तीर्थयात्रा के लिए जा सकेंगे जो शारीरिक रूप से फिट हो.

undefined

जिनकी उम्र 18 से 75 साल के बीच हो. जो चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ हो. बताया जा रहा है कि इस तीर्थयात्रा योजना के प्रथम चरण में 55 साल से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं को वरियता दी जाएगी.

Also Read: नेपाल और भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो आधार नहीं इन आईडी का करें इस्तेमाल, वरना लौटा दिए जाएंगे
undefined
इन स्टेशनों से मिलेगी ट्रेन

आपको बताते चलें कि श्रद्धालु, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और अंबिकापुर स्टेशनों से ट्रेन पकड़ सकते हैं. इस योजना में श्रद्धालु को काशी विश्वनाथ मंदिर काभी दर्शन कराया जाएगा.

undefined

जहां श्रद्धालु वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे और उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन कराया जाएगा. साथ ही गंगा आरती भी दिखाया जाएगा.

Also Read: IRCTC Odisha Tour: फरवरी में फियांसे के साथ बनाएं ओडिशा घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी लाया है किफायती टूर पैकेज
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola