Chhattisgarh Weather Updates : छत्तीसगढ़ में इस समय पहुंचेगा मॉनसून, होगी झमाझम बारिश

Updated at : 18 May 2022 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather Updates : छत्तीसगढ़ में इस समय पहुंचेगा मॉनसून, होगी झमाझम बारिश

Lucknow: Commuters ride a two-wheeler amid rainfall, that brings respite from the summer heat, in Lucknow, Thursday, May 12, 2022. (PTI Photo/Nand Kumar)(PTI05_12_2022_000188A)

Chhattisgarh Weather Updates/Monsoon 2022 : मौसम विभाग ने मॉनसून के एक जून की सामान्य शुरुआत की तारीख से पांच दिन पहले 27 मई को केरल में मौसमी बारिश के जल्दी आगमन की संभावना व्‍यक्‍त की है. वहीं 15 जून के आसपास मॉनसून छत्तीसगढ़ में एंट्री कर सकता है.

विज्ञापन

Monsoon 2022 : देश के कई राज्यों सहित छत्तीसगढ़ में भी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. प्रदेश के लोग इतने परेशान हैं कि वे मॉनसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अच्‍छी खबर दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ चुका है. इससे चार महीने के बरसात के मौसम की शुरुआत के संकेत मिले हैं. आईएमडी ने मॉनसून के एक जून की सामान्य शुरुआत की तारीख से पांच दिन पहले 27 मई को केरल में मौसमी बारिश के जल्दी आगमन का अनुमान जताया है. वहीं 15 जून के आसपास मॉनसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है.

मध्य प्रदेश में मॉनसून जून के मध्य तक दस्तक देगा

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि मध्य प्रदेश में मानसून के जून के मध्य तक दस्तक देने का अनुमान है. साहा के मुताबिक, मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप अपने अंतिम चरण में हो सकता है, क्योंकि आईएमडी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (MP Monsoon 2022 News), जिसे भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा माना जाता है, केरल में सामान्य से पांच दिन पहले यानी 27 मई तक बारिश की पहली बौछार कर सकता है.

Also Read: Weather Forecast LIVE Update: फिर चलेगी लू, दिल्ली में अलर्ट, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्य का हाल
झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मॉनसून

झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मॉनसून आ सकता है. 17 मई से अंडमान में मॉनसून की बारिश शुरू हो गयी है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जून से पूर्व ही केरल में मॉनसून आ सकता है. इस वर्ष अंडमान निकोबार में तय समय से छह दिन पहले मॉनसून की बारिश शुरू हो गयी है. आम तौर पर अंडमान में 22 मई के आसपास मॉनसून आता है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि मॉनसून की बारिश सामान्य होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola