छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- समय से नहीं चलतीं ट्रेनें

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनों के समय से नहीं चलने और ट्रेनों को बिना सूचना के रद्द कर दिये जाने का मुद्दा उठाया है. इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि इसकी वजह से राज्य की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो रही है.
छत्तीसगढ़ में ट्रेनें समय से नहीं चल रहीं हैं. इसकी वजह से प्रदेश के लोगों को हो रही परेशानी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चिंतित हैं. श्री बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर इस संबंध में चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें समय से नहीं चल रहीं हैं. यात्रियों को जानकारी दिये बगैर कभी भी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है. इतना ही नहीं, कई ट्रेनें बहुत ज्यादा देर से चलतीं हैं, जिससे छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों को दिक्कत होती है.
रेल मंत्री को लिखी थी चिट्ठी, नहीं हुआ असर : भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ जनसपंर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. बताया गया कि मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री रेलगाड़ियों की टाइमिंग को लेकर राज्य के लाखों नागरिकों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया है. विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि रेलवे द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को निरस्त करने की सूचना जारी कर दी जाती है. ये ट्रेनें कब तक निरस्त रहेंगी, इसकी भी जानकारी यात्रियों को नहीं दी जाती.
कई ट्रेनें बहुत देरी से चलतीं हैं, यात्री हो रहे परेशान
इतना ही नहीं, यात्री ट्रेन को रद्द किये जाने के अलावा ट्रेन के अत्यधिक विलंब से चलने से भी यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भूपेश बघेल ने लिखा है, कि मेरे द्वारा पूर्व में रेल मंत्री जी को भी अनेक अवसरों पर यात्री ट्रेन के सुचारु परिचालन के लिए ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन उससे स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है.
अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है ट्रेन लेट होने का असर
छत्तीसगढ़ के सीएम ने लिखा है कि रेलगाड़ियों के इस तरह असामान्य संचालन से छात्रों, तीर्थयात्रियों, मरीजों, रोजगार के लिए राज्य में आने वाले व्यक्तियों, व्यवसायियों, श्रमिकों तथा परीक्षार्थियों के अनेक पूर्व निर्धारित कार्य प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी धीरे-धीरे इसका प्रभाव दिखने लगा है.
रेलवे की विश्वसनीयता पर लगने लगे हैं प्रश्नचिह्न
भूपेश बघेल ने कहा कि लंबी अवधि से रेलगाड़ियों के निरस्त होने तथा विलंब से चलने के कारण राज्यवासियों में आक्रोश व्याप्त है तथा सरकार और रेलवे की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगने लगे हैं. अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने पत्र में लिखा है कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण छत्तीसगढ़ में रेलगाड़ियों की संख्या बहुत कम है तथा दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों के लिए यात्री रेल ही आवागमन का एकमात्र सुलभ साधन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




