छत्तीसगढ़ बीजेपी की परिवर्तन यात्रा कुरूद विधानसभा पहुंची, तेज बारिश के बीच उमड़ी भीड़, देखें VIDEO

CG Election 2023|वर्ष 2018 में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने बीजेपी को पराजित कर दिया और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आई. वर्ष 2018 में कांग्रेस पार्टी ने 68 सीटें जीतीं थीं, जबकि बीजेपी महज 15 सीटों पर सिमटकर रह गई थी.
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की परिवर्तन यात्रा जारी है. परिवर्तन यात्रा आज (22 सितंबर) को कुरूद विधानसभा पहुंची. भारी बारिश के बीच हजारों लोगों की भीड़ अपने नेताओं को सुनने के लिए पहुंची थी. कार्यकर्ताओं के हाथ में बीजेपी का चुनाव चिह्न कमल फूल था. उन्होंने अजय के कटआउट भी अपने हाथों में ले रखे थे. उस पर लिखा था मैं भी अजय. अजय चंद्राकर यहां से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. इस जनसभा में कुरूद विधानसभा के विधायक पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा मंच पर मौजूद थे. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव इसी साल होना है. नवंबर के अंत तक विधानसभा का चुनाव करा लिए जाने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला रहता है. नवंबर 2000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर अस्तित्व में आए इस आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ में अब तक सबसे लंबा शासनकाल भारतीय जनता पार्टी का रहा है. उसने वर्ष 2003 से वर्ष 2018 तक लगातार 15 साल सरकार चलाई. वर्ष 2018 में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने बीजेपी को पराजित कर दिया और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आई. वर्ष 2018 में कांग्रेस पार्टी ने 68 सीटें जीतीं थीं, जबकि बीजेपी महज 15 सीटों पर सिमटकर रह गई थी. हालांकि, वर्ष 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए