Live Updates

Chhath Puja 2021 Timings, Muhurat: छठ पूजा में आज होगा पहला अर्घ्य,जानिए अपने शहर का सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Updated:
विज्ञापन

Chhath Puja 2021 Date and Puja Timings: तीन दिन तक चलने वाला छठ पर्व का आज तीसरा दिन है.आज छठ का खरना पर्व देश के कई हिस्सों में धूम-धाम से मनाया जा रहा है. छठ व्रत मुख्य रूप से संतान सुख की प्राप्ति और परिवार की सुख समृद्धि के लिए रखा जाता है.जानिए छठ पर्व की पूजा विधि, सामग्री, प्रसाद, कथा और आरती

विज्ञापन

डूबते सूर्य को दिया जाता है अर्ध्य

श्रद्धालु घाट पर जाने से पहले बांस की टोकरी में पूजा की सामग्री, मौसमी फल, ठेकुआ, कसर, गन्ना आदि सामान सजाते हैं और इसके बाद घर से नंगे पैर घाट पर पहुंचते हैं. इसके बाद स्नान कर डूबते सूर्य को अर्ध्य देते हैं. छठ (Chhath Puja) पहला ऐसा पर्व है जिसमें डूबते सूर्य की पूजा की जाती है और उन्‍हें अर्घ्य दिया जाता है. बिहार (Bihar), झारखंड और यूपी के कुछ हिस्‍सों में मनाए जाने वाले इस पावन पर्व को बहुत ही शालीनता, सादगी और आस्‍था से मनाये जाने की परंपरा है.

छठ पूजा मुहूर्त (Chhath Puja Muhurat 2021)

सूर्योदय समय छठ पूजा के दिन 06:40 AM

सूर्यास्त समय छठ पूजा के दिन 05:30 PM

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय : रांची, झारखंड

सूर्योदय (10 th nov)- 05:59 am.

सूर्यास्त (10 th nov)- 05:06 pm.

सूर्योदय ( 11th nov)-06:19 am.

सूर्यास्त (11 th nov)- 05:13 pm.

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय : पटना, बिहार

पटना, बिहार

सूर्योदय (10 th nov)- 06:03 am.

सूर्यास्त (10 th nov)- 05:03 pm.

सूर्योदय (11th nov)- 06:17 pm.

सूर्यास्त (11 th nov)- 05:03 pm.

ये है मान्यता

ऐसी मान्यता है कि शाम के समय सूर्य देवता अपनी अर्धांगिनी देवी प्रत्युषा के साथ समय बिताते हैं. यही कारण है कि छठ पूजा में शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है.

तीसरे दिन का पूजा मुहूर्त

सूर्योदय – सुबह 06:40 बजे

सूर्यास्त – शाम 05:30 बजे

षष्ठी तिथि शुरू – 09 नवंबर, 2021 को सुबह 10:35 बजे

षष्ठी तिथि समाप्त – 10 नवंबर, 2021 को सुबह 08:25 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola