Chandra Grahan November 2021: साल का आखिरी चंद्रग्रहण समाप्त, ग्रहण के बाद करें ये काम
Chandra Grahan (Lunar Eclipse) November 2021 Date and Time in India: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज यानी शुक्रवार 19 नवंबर को है, इसकी शुरुआत सुबह 11:34 बजे से हुआ. इसकी समाप्ति शाम 05:33 पर हुई. इससे पहले इतना लंबा चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 में पड़ा था.
10 दिनों तक रहता है चंद्र ग्रहण का प्रभाव
चंद्र ग्रहण का प्रभाव मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है. इसलिए आने वाले 10 दिनों तक कोई भी बड़ा फैसला न लें. अगर मजबूरी में आपको किसी कारण फैसला लेना भी पड़े, तो किसी अनुवभी या खुद से बड़े इंसान से परामर्श करने के बाद ही सोच-विचार के बाद ही फैसला लें.
चंद्रग्रहण इस राशि और नक्षत्र में जारी
आंशिक चंद्र ग्रहण जारी है. दुनिया के कई हिस्सो में चंद्रग्रहण प्रारंभ हो चुका है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है.
चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय…
चंद्र ग्रहण के प्रभावों के प्रकोप को कम करने के लिए आप इस दिन गुरू मंत्र का जप अवश्य करें. गुरू ग्रह के बीज मंत्र ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम: बीज मंत्र का यथासंभव जप करें.
ग्रहण के बाद करें ये काम
– ग्रहण के बाद घर की साफ-सफाई करें.
– पूरे घर में गंगा जल छिड़कें और नहाएं.
– ग्रहण के बाद दान पुण्य करना चाहिए.
चंद्र ग्रहण इनके लिए माना जाता है बेहद अशुभ
चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा नहीं माना जाता. इसलिए इस दौरान इन महिलाओं को खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. जैसे ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें. किसी भी धारदार वाली चीज का प्रयोग न करें.
हो चुकी है ग्रहण की शुरुआत…
ग्रहण की शुरुआत सुबह 11:32 बजे से हो चुकी है. इसकी समाप्ति शाम 05:33 बजे होगी. आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 26 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे की होगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए