ePaper

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि में मनोकामना पूर्ति के लिए राशि अनुसार इन मंत्रों का करें जाप

Updated at : 27 Mar 2022 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि में मनोकामना पूर्ति के लिए राशि अनुसार इन मंत्रों का करें जाप

Chaitra Navratri 2022: इस बार 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं. नवरात्रि के नौ दिनों में माता दुर्गा के 9 रूपों की आराधना की जाती है. ऐसे में आप अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए राशि अनुसार मंत्राें का जाप कर देवी को प्रसन्न कर सकते हैं.

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2022: 2 अप्रैल शनिवार के दिन से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के व्रत प्रारंभ हो जाएंगे. इन नौ दिनों में माता के भक्त घटस्थापना करते हैं, माता की नियमित विधि विधान से पूजा की जाती है, विशेष मंत्र, दुर्गा सप्तशती आदि पाठ करके माता को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है. यदि आपकी भी कोई विशेष कामना है जिसे इस बार नवरात्रि के मौके पर आप मातारानी से आशीर्वाद स्वरूप मांगना चाहते हैं तो इस चैत्र नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार विशेष मंत्र (Mantra) का जाप करें.

मेष: इस राशि के जातक नवरात्रि के 9 दिनों तक ॐ ह्रीं उमा देव्यै नम: या फिर ॐ महायोगायै नम: मंत्र का जाप करें. हर दिन कम से कम एक माला जाप जरूर करें.

वृष: वृष राशि के लोग माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नम: या ॐ कारक्यै नम: मंत्र का जाप करें.

मिथुन: मिथुन राशि के जातक नवरात्रि में नौ दिनों तक रोज ॐ दुं दुर्गायै नम: या फिर ॐ घोराये नम: मंत्र का जाप एक माला जरूर करें.

कर्क: कर्क राशि के लोग ॐ ललिता देव्यै नम: या ॐ हस्त्नीयै नम: मंत्र का जाप रोजाना कम से कम 108 बार जरूर करें. मन की कामना पूरी होगी.

सिंह: सिंह राशि के लोग माता दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नम: या ॐ त्रिपुरांतकायै नम: मंत्र का जाप करें.

कन्या: इस राशि के लोग नवरात्रि में ॐ शूल धारिणी देव्यै नम: या ॐ विश्वरुपायै नम: मंत्र का जाप करें. इससे आपकी कामना जल्दी पूरी होगी.

तुला: तुला राशि वाले ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नम: या ॐ रोद्रवेतायै नम: मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जरूर करें. इससे माता शीघ्र प्रसन्न होंगी और मन की इच्छा पूरी करेंगी.

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोग नवरात्रि में मां दुर्गा के मंत्र ॐ शक्तिरूपायै नम: या ॐ क्लीं कामाख्यै नम: का जाप करें. रोजाना एक माला जाप करने से भी माता की कृपा मिलेगी.

Also Read: Chaitra Navratri 2022: कब से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि? सही तिथि,कलश स्थापना विधि और शुभ मुहूर्त जान लें

धनु: धनु राशि वाले लोग नवरात्रि के दिनों में ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे या फिर ॐ गजाननाय नम: मंत्र का जाप करें. इससे माता का आशीर्वाद मिलेगा.

मकर: मकर राशि के लोग चैत्र नवरात्रि के समय में ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करें. मां दुर्गा की कृपा प्रसन्न होंगी.

कुंभ: कुंभ राशि के लोग भी ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करें. माता प्रसन्न होकर मन की इच्छा पूरी करेंगी.

मीन: मीन राशि के जातक चैत्र नवरात्रि पर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम: मंत्र का जाप करें. मनोकामना पूरी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola