CBSE 12th Compartment Result 2023 Out Live: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, 47.50% छात्र पास, लिंक
CBSE 12th Compartment Result 2023 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12 वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं. नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं. सीबीएसई आमतौर पर 10-15 दिनों के भीतर कंपार्टमेंट परिणाम घोषित करता है. 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 17 से 22 जुलाई तक और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी. फिलहाल 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट की घोषणा की गई है. सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध है.
CBSE 10th Compartment Result 2023: 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट कब आयेगा
सीबीएसई बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. अब 10वीं के स्टूडेंट्स जो कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें अपने रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट की घोषणा एक दो दिन में ही घोषित किये जाने की संभावना है. 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट यहां उपलब्ध कराया जायेगा.
CBSE 12th Compartment Result 2023 Out: रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
CBSE Class 12th Compartment result 2023 यहां दिये गये डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक करें
CBSE 12th result 2023: इम्प्रूवमेंट कैटेगरी रिजल्ट कैसा रहा ?
सुधार श्रेणी के तहत, 59% उम्मीदवारों ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है. 355 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन गिरा है. बाकियों का प्रदर्शन पहले जैसा ही रहा.
CBSE class 12th compartment result 2023: कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट में कुल शामिल अभ्यर्थियों की संख्या
लड़के: 121812
लड़कियां: 59349
कुल: 181161
CBSE class 12th compartment result 2023: पास प्रतिशत
लड़के: 35916 (45.70% उत्तीर्ण)
लड़कियां: 21415 (50.80% उत्तीर्ण)
कुल: 57331 (47.50% उत्तीर्ण)
CBSE 12th compartment result: 60419 उम्मीदवार इम्प्रूवमेंट के लिए शामिल हुए
सुधार श्रेणी
लड़के: 43200
लड़कियां: 17219
कुल: 60419.
CBSE 12th compartment result: सप्लीमेंट्री रिजल्ट
कम्पार्टमेंट श्रेणी
लड़के उपस्थित हुए: 78612
लड़कियां उपस्थित हुईं: 42130
कुल: 120742
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए