सीबीआई ने कोलकाता की निजी कंपनी पर 4037.87 करोड़ का धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज
Published by : Shinki Singh Updated At : 23 Dec 2022 4:43 PM
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की एक निजी कंपनी कॉर्पोरेट पावर लिमिटेड पर लगभग 4037.87 करोड़ रुपये के फ्रॉड का आरोप लगा है.कोलकाता सहित 16 स्थानों पर सीबीआई ने ली तलाशी अभियान चलाया था.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की एक निजी कंपनी कॉर्पोरेट पावर लिमिटेड पर लगभग 4037.87 करोड़ रुपये के फ्रॉड का आरोप लगा है. सीबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कोलकाता की एक निजी कंपनी और इसके प्रवर्तकों/निदेशकों सहित अन्य, अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में एक शिकायत पर मामला दर्ज किया है. आरोप है कि 20 बैंकों से 4037.87 करोड़ की हेराफेरी की गई है.
Also Read: ममता बनर्जी ने कहा : कोरोना को लेकर जनता पर किसी तरह की बंदिशें लगाने की राज्य सरकार की कोई योजना नहीं
सीबीआई के अनुसार, इस मामले की जांच के तहत कंपनी और उसके पदाधिकारियों के पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दुर्गापुर व उत्तर 24 परगना के कुछ ठिकानों में छापेमारी की गयी, इसके अलावा झारखंड के रांची, महाराष्ट्र के मुंबई व नागपुर, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम समेत देशभर के करीब 16 ठिकानों पर छापेमारी की गयी है. छापेमारी के दौरान कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ कर उनके बयान भी दर्ज किये गये हैं. इसके अलावा मामले से जुड़े कुछ दस्तावेज व डिजिटल उपकरण भी जब्त किये गये हैं. इन दस्तावेज को लेकर फिलहाल केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कुछ कहने से इनकार किया है.
Also Read: ममता बनर्जी ने लगाया आरोप कहा दिल्ली से चलती है मेघालय और असम की सरकार
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर कोलकाता स्थित निजी कंपनी और इसके प्रमोटरों/निदेशकों, अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है. 20 बैंकों के संघ को 4037.87 करोड़ का चूना लगाया गया है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, लीड बैंक ने 30.09.2013 को खाते को एनपीए के रूप में घोषित किया और बाद में अन्य सदस्य कंसोर्टियम बैंकों ने भी उक्त खाते को एनपीए के रूप में वर्गीकृत किया.
Also Read: लालन शेख की मौत के मामले में पश्चिम बंगाल सीआईडी ने सीबीआई को जारी किया नोटिस
रिपोर्ट : अमित शर्मा कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










