ePaper

Cannes 2022 से सामने आया दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस लुक, ब्लैक आउटफिट के बाद पिंक ड्रेस में दिखी गॉर्जियस

Updated at : 22 May 2022 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
Cannes 2022 से सामने आया दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस लुक, ब्लैक आउटफिट के बाद पिंक ड्रेस में दिखी गॉर्जियस

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. दीपिका ब्लैक बॉडीकोन गाउन में काफी हसीन लग रही है. उन्होंने अपने बालों को मेसी बनाया है. तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Cannes 2022: कांस फिल्म फेस्टिवल से दीपिका पादुकोण लगातार स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक शेयर कर रही हैं. दीपिका हर आउटफिट में बला की खूबसरत लगती है. कांस में वो अब तक साड़ी, कोट-पैंट, गाउन में नजर आ चुकी है और अब उन्होंने ब्लैक बॉडीकोन गाउन में अपनी तसवीरें शेयर की है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने पिंक स्कर्ट और व्हाइट शर्ट में भी फोटोज पोस्ट की है.

ब्लैक गाउन में दीपिका

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. दीपिका ब्लैक बॉडीकोन गाउन में प्लंजिंग नेकलाइन में काफी हसीन लग रही है. उन्होंने अपने बालों को मेसी बनाया है. रेड लिपस्टिक और मेकअप को हल्का रखा है. साथ ही गले में खूबसूरत नेकपीस पहना है और उससे मैच करता हुआ ईयररिंग भी. इस लुक में वो वाकई जबरदस्त लग रही है.

https://www.instagram.com/p/Cd1xQbKqwLi/
कांस से दीपिका का नया लुक

दीपिका पादुकोण ने कांस 2022 से लेटेस्ट लुक शेयर किया है. इसमें वो प्रिंटेड शर्ट और पिंक स्कर्ट में फोटोशूट करवाती दिखी. तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अब तक की सबसे खूबसूरत महिला. एक यूजर ने लिखा, आपने पारा बढ़ा दिया. एक और यूजर ने लिखा, आप बहुत खूबसूरत है. कई यूजर्स ने उन्हें हॉट बताया.

https://www.instagram.com/p/Cd10M75qyUf/
https://www.instagram.com/p/Cd06zfzpvT4/
दीपिका पादुकोण की तसवीर

दीपिका पादुकोण कांस में जूरी सदस्य के रूप में शामिल हुई है. वहीं, अपनी पत्नी दीपिका से मिलने रणवीर सिंह कांस जाने वाले है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, “रणवीर दीपिका को मिस कर रहे हैं और उनके साथ समय बिताना चाहते है. यह उनके लिए अपनी पत्नी के साथ फ्रेंच रिवेरा में वेकेशन एजॉय करने का एक अच्छा समय होगा.

https://www.instagram.com/p/Cd1yAkIqM63/
दीपिका पादुकोण की फिल्म

दीपिका पादुकोण की फिल्मों की बात करें तो वो पिछली बार फिल्म गहराइयां में दिखी थी. फिल्म ने अच्छा बिजनेस नहीं किया था. वहीं, उनके आने वाली फिल्मों में फाइटर है, जिसमें वो ऋतिक रोशन है. इसके अलावा वो शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पठान में काम कर रही है.

Also Read: Cannes 2022: दीपिका पादुकोण ब्लैक पैंट सूट में दिखी स्टनिंग, एक्ट्रेस ने कांस से शेयर किया नया लुक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola