WB News : मातृभूमि महिला स्पेशल में जल्द लगेगा फस्ट क्लास कोच, डीआरएम ने लिया जायजा
Published by : Shinki Singh Updated At : 28 Nov 2023 4:37 PM
अब मातृभूमि महिला स्पेशल ट्रेन के प्रथम श्रेणी बोगी में यात्रा करने के लिए 25 रुपये का अनारक्षित टिकट लेना पड़ेगा. सियालदह से कल्याणी तक मातृभूमि महिला स्पेशल की प्रथम श्रेणी बोगी में यात्रा करने के लिए जहां 48 रुपये देना होगा, जो द्वितीय श्रेणी में यात्रा के लिए 15 रुपये है.
कोलकाता,श्रीकांत शर्मा : मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेनों (Local Train) की तर्ज पर पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल में भी लोकल ट्रेनों में फर्स्ट क्लास कोच की सुविधा जल्द शुरू होने वाली है. सियालदह मंडल के प्रबंधक दीपक निगम ने मातृभूमि महिला स्पेशल का निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान प्रथम श्रेणी में दी गयीं सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली. जानकारी के अनुसार सियालदह-राणाघाट के अलावा सियालदह-नैहाटी और सियालदह से बैरकपुर मार्ग पर मातृभूमि महिला स्पेशल ट्रेनों में फर्स्ट क्लास कोच लगेगा. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सियालदह मंडल के इस कदम का उद्देश्य विशेष रूप से कार्यालय जाने वालीं महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, रोगियों और आरामदायक यात्रा की चाह रखने वालीं महिला यात्रियों को बेहतर यात्रा प्रदान करना है. रेलवे मातृभूमि महिला स्पेशल ट्रेनों में फर्स्ट क्लास कोच लगाने के फैसले को लोकल ट्रेन परिचालन में क्रांतिकारी बदलाव मान रहा है.
मातृभूमि लोकल ट्रेन के प्रथम श्रेणी कोच में जहां गद्देदार सीट, कालीनों से ढके फर्श होंगे. वहीं, कोच की दीवारों को आकर्षक पेंटिंग और बंगाल की लोक-कलाकृतियों से सजाया-संवारा गया है. ट्रेन की प्रथम श्रेणी में प्रवेश करते ही यात्रियों को आरामदायक और सुकुन भरी यात्रा का अनुभव होगा. रेलवे इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने वाला है. मातृभूमि महिला विशेष लोकल ट्रेन में प्रथम श्रेणी के कोच के साथ इस योजना का शुभारंभ होगा. बाद में यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर इसे अन्य ट्रेनों में भी शुरू किया जा सकता है. उक्त कोच का टिकट लेकर वे आराम से यात्रा कर सकेंगी.
Also Read: WB News : बंगाल को व्यापार शिखर सम्मेलन में 3.76 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलेः ममता बनर्जी
रेलवे ने मातृभूमि लोकल के प्रथम श्रेणी कोच का किराया तालिका जारी कर दिया है. इसके अनुसार सियालदह से विधाननगर तक मातृभूमि लोकल में जहां पांच रुपये का टिकट लगता है, वहीं अब मातृभूमि महिला स्पेशल ट्रेन के प्रथम श्रेणी बोगी में यात्रा करने के लिए 25 रुपये का अनारक्षित टिकट लेना पड़ेगा. सियालदह से कल्याणी तक मातृभूमि महिला स्पेशल की प्रथम श्रेणी बोगी में यात्रा करने के लिए जहां 48 रुपये देना होगा, जो द्वितीय श्रेणी में यात्रा के लिए 15 रुपये है. सियालदह से कल्याणी तक मातृभूमि महिला स्पेशल की प्रथम श्रेणी के लिए मंथली टिकट 925 रुपये में मिलेगा, जो द्वितीय श्रेणी के मंथली टिकटों के लिए 270 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










