BSEH Practical Exam 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा इस दिन से, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jan 2024 3:50 PM
BSEH Practical Exam 2024: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित होने वाली सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा की तारीख निर्धारित कर दी गई है
BSEH Practical Exam 2024: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) 1 फरवरी से माध्यमिक (कक्षा 10) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12) के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं शुरू करेगा. नियमित छात्रों के लिए बीएसईएच कक्षा 10 और कक्षा 12 की व्यावहारिक परीक्षाएं 17 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी. और सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच आयोजित किया जाना तय है.
Also Read: JEE Main 2024: जेईई मेन पेपर 1 का एडमिट आज हो सकता है जारी! यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स
ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 की फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की प्रक्टिकल परीक्षाओं के लिए, बोर्ड ने कहा कि वे एक बाहरी परीक्षक नियुक्त करके आयोजित की जाएंगी. हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी रेगुलर स्टूडेंट्स की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान सब्जेक्ट की प्रक्टिकल एग्जाम के इंस्पेक्शन वर्क के लिए ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए जाएंगे.
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
बता दें कि HBSE हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से आयोजित की जाएंगी. 26 मार्च 2024 को समाप्त होंगी. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित होंगी. अभी हरियाणा बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किया है. एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होगा.
यहां चेक करें डेटशीट
-
सबसे पहले HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
-
इसके बाद होम पेज पर सीनियर सेकेंडरी/ सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
-
अब हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2024 का टाइम टेबल आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर और परीक्षकों को बोर्ड द्वारा उनकी ड्यूटी की सूचना मैसेज के जरिए भेज दी जायेगी. बोर्ड सचिव ने विद्यालयों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विद्यालयों के मुखिया परीक्षा ड्यूटी चार्ट, निर्देश पत्र डाउनलोड करके, परीक्षार्थियों की ग्रुप फोटो और परीक्षा के अंक ऑनलाइन निर्धारित तिथियों में बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे.
एचबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 26 मार्च, 2024 तक जारी रहेंगी और कक्षा 12 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










