Bollywood & TV LIVE Updates: दिशा परमार की हल्दी सेरेमनी की तसवीरें वायरल, रुबीना दिलाइक का ग्लैमरस फोटोशूट
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी लेटेस्ट तसवीर फैंस के साथ शेयर की हैं. इस तसवीर की खास बात ये है कि इसका कैप्शन रणबीर कपूर की ओर इशारा कर रहा है. ये तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वहीं, राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल दिशा के लिए ‘मेहंदी लगा के रखना डोली साजा के रखना’ सॉन्ग गाते हुए दिख रहे है. बॉलीवुड की तमाम बड़ी खबरों के लिए बनें रहे हमारे साथ… LIVE Updates
शहनाज गिल के फोटोशूट ने खींचा ध्यान
शहनाज गिल रियेलिटी शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है. इस सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है. खैर इस बार लोकप्रिय फिल्मफेयर पत्रिका के साथ उनका सिजलिंग फोटोशूट ने सभी का ध्यान खींचा है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ ने मैगजीन के कवर पेज पर अपनी एक तस्वीर और वीडियो शेयर किया है. उसने कैप्शन को रीपोस्ट किया और इसमें लिखा था, “आप शहनाज़ गिल की तस्वीर या वीडियो या उनके रियलिटी टीवी शो से उनके फेमस डायलॉग में से किसी एक को फिर से बनाए बिना सोशल मीडिया को नीचे स्क्रॉल नहीं कर सकते.” उनका अंदाज वाकई देखने लायक है. वो ट्रांसपेरेंट बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं.
रुबीना दिलाइक का ग्लैमरस फोटोशूट
एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक का ग्लैमरस फोटोशूट वायरल हो रहा है जिसमें वो ब्लू कलर के आउटफिट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं. उनका अंदाज वाकई देखने लायक है.
दिशा परमार की हल्दी सेरेमनी
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. अब दिशा की हल्दी सेरेमनी की तसवीरें सामने आई हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इन तसवीरों को विरल भयानी ने शेयर किया है.
नीना गुप्ता व्हाइट ड्रेस में दिखी बेहद खूबसूरत
अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो शेयर कर वो लिखती है, ‘बड़े दिनों बाद अच्छे से कपडे़ पहन निकली हूं इंस्टा पे. वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही है और इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है.
शेरशाह का टीजर
तापसी पन्नू ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस ‘ऑउटसाइडर्स फिल्म्स’
तापसी पन्नू ने अपना प्रोडक्शन हाउस ‘ऑउटसाइडर्स फिल्म्स’ लॉन्च किया हैं. इस बारे में तापसी ने बताते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं इस नए सफर पर निकलने और अपने प्रोडक्शन हाउस ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’ के सहारे सिनेमा के प्रति अपने प्यार को दिखाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं. मैं हमेशा अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च करने के बारे में सोचा करती थी. अपने 11 साल के करियर में मुझे दर्शकों और इंडस्ट्री का बहुत सपोर्ट और प्यार मिला है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए