Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : अक्षय कुमार ने ऐसी खबरों को बताया झूठा, मौनी रॉय की योग करते हुए तसवीरें वायरल

Updated:
विज्ञापन

International Yoga Day 2021 : आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर योग स्टोरीज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. उन्होंने अपनी बहन रंगोली चंदेल की योग करते हुए तसवीर पोस्ट की हैं और साथ में एक शानदार कैप्शन भी लिखा है. वहीं, कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने बेटे त्रिशान शर्मा (Trishaan Sharma) की सबसे पहली फोटो इंटरनेट पर पोस्ट की हैं. इस तसवीर में उनकी बेटी अनायरा भी है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने ऐसी खबरों को बताया झूठा 

हाल ही में खबरें थीं कि निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के आने वाली एक फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, अक्षय कुमार के साथ काम करने वाले हैं. अब इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए खिलाड़ी कुमार ने खुलासा किया है ये झूठी खबरें हैं. उन्होंने ट्वीट किया, “10/10 झूठी खबर! मैं अपना खुद का नकली समाचारों का भंडाफोड़ करने का व्यवसाय कैसे शुरू करूं?”

शहनाज गिल का ग्लैमरस फोटोशूट

पंजाब की कैटरीना के नाम से मशहूर शहनाज गिल ने अपनी लेटेस्ट तसवीरें शेयर की हैं जिसमें वो बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. इन तसवीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं कमेंट के जरिए प्यार बरसा रहे हैंं.

मौनी रॉय की तसवीरें वायरल

मौनी रॉय ने योग करते हुए अपनी कुछ तसवीरें शेयर की हैं जिसमें वो अलग अलग मुद्राओं में नजर आ रही हैं.

माधुरी दीक्षित का योग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाते हुए योग में मेरे साथ शामिल हो.

आलिया भट्ट का योग वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने आलिया भट्ट ने अलग अलग योग आसन करते हुए एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है.

करीना कपूर ने विश्व योग दिवस पर शेयर की बिकिनी फोटो

Bollywood & TV LIVE Updates : अक्षय कुमार ने ऐसी खबरों को बताया झूठा, मौनी रॉय की योग करते हुए तसवीरें वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola