Live Updates

Bollywood & TV Updates: Shahid Kapoor की फिल्म में हुई Bulbul फेम Tripti Dimri की एंट्री , नाबालिग से रेप मामले में पर्ल वी पुरी को मिली जमानत

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. अब एक्ट्रेस अपने पासपोर्ट को लेकर खबरों में हैं. दरअसल, रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने उनके पासपोर्ट रिन्यूअल पर आपत्ति जताई है, जिसके बाद उन्होंने पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर रुख किया है. वहीं, टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे (Aniruddh Dave) को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भोपाल के अस्पताल में एडमिड कराया गया था. अब उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. उन्होंने एक पोस्ट लिखकर फैंस को बताया कि वो जल्द ही डिस्चार्ज होंगे. बॉलीवुड और टीवी जगत की खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ… LIVE Updates…

विज्ञापन

वरुण धवन के घर आया नन्हा मेहमान

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन अपने घर एक नये मेहमान का स्वागत करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. वरुण अपने लिए घर पर एक पपी ले आए हैं. जिसकी देखभाल करना उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. वरुण ने अपनी पपी के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है और फैंस को बताया है कि अपने लाडले के लिए उन्हें कोई नाम समझ नहीं आ रहा है और उनसे मदद मांगी है.

Shahid Kapoor की फिल्म में हुई Bulbul फेम Tripti Dimri की एंट्री

फिल्ममेकर सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) ने अपनी अगली फीचर फिल्म के लिए शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ जोड़ी बनाई है. खबरें थीं कि एक्टर और फिल्ममेकर के बीच बातचीत एकदम सही ट्रैक पर चल रही है. फिल्म की शूटिंग भी इसी साल कोरोना खत्म होते ही शुरू होनी है. पिंकविला की एक खबर की मानें तो मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए ‘बुलबुल’ फेम तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को साइन किया है.

शादी से पहले साउथ की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं राणा दग्गुबाती

तृषा ने साल 2010 में अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा-मीठा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.लेकिन क्या आपको पता है कि तृषा का बाहुबली के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati ) के साथ अफेयर था. दोनों के अफेयर की बातें हमेशा होती रही हैं. अक्सर दोनों का अवॉर्ड शोज आदि में साथ भी देखा गया था. हालांकि कभी इन दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी.

नाबालिग से रेप मामले में पर्ल वी पुरी को मिली जमानत

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के फैंस के लिए गुड न्यूज हैं. नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है. एक्टर के वकील जितेश अग्रवाल ने ‘स्पॉटबॉय’ को बताया कि पर्ल वी पुरी को वसई सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है.

27 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी अक्षय कुमार की बेलबॉटम

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फ़िल्म बेलबॉटम की रिलीज डेट सामने आ गई हैं. फिल्म 27 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

पवित्र रिश्ता 2.0 में सुशांत की जगह अब शाहीर शेख बनेंगे मानव

टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के सीक्वल को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, पवित्र रिश्ता 2.0 का कॉन्सेप्ट तैयार हो चुका है. एकता कपूर कास्टिंग कर रही हैं. सोर्स के मुताबिक, मानव के रोल के लिए शाहिर शेख को चुना गया है. वही, अर्चना का किरदार अंकिता लोखंडे करेंगी. बता दें कि ‘पवित्र रिश्ता’ से ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने शो में मानव का किरदार निभाया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola