Entertainment Updates : ए आर रहमान ने हिंदी बोलने पर एंकर का उड़ाया मजाक, भड़क उठे फैंस ने कर दिया ट्रोल
Entertainment Live update to Bollywood News Live Update : बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना जादू चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोना के नाम से न्यूयॉर्क में नया इंडियन रेस्तरां खोला है. प्रियंका ने रेस्टोरेंट और डिशेज की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है. वहीं, कोरोना की चपेट में अब तक बॉलीवुड के कई सितारे आ चुके है. अब इसमें बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता परेश रावल का भी नाम जुड़ गया है. परेश रावल ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो कोविड संक्रमित हो गए हैं.
एआर रहमान को किया जा रहा है ट्रोल
दुनियाभर में अपनी गायकी और संगीत का लोहा मनवा चुके संगीतकार एआर रहमान (A R Rehman)अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इन दिनों वो अपनी फिल्म ’99 सॉन्ग्स’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अब उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं. इस वीडियो में एआर रहमान एंकर के हिंदी बोलने पर उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं और स्टेज से उतर रहे हैं. लेकिन उनका ये मजाक उनपर भारी पड़ गया है. लोग उनके इस व्यवहार को हिंदी भाषा का अपमान बता रहे हैं. देखें वीडियो…
अतरंगी रे की शूटिंग खत्म
अक्षय कुमार अपनी आनेवाली फिल्म अतरंगी रे को लेकर भी चर्चा में हैं. फिल्म में सारा अली खान और धनुष भी हैं. वहीं अतरंगी रे की शूटिंग खत्म हो गई है. अक्षय कुमार ने अपने को स्टार्स को धन्यवाद देते हुए फिल्म का एक नयी तसवीर शेयर की है. इस तसवीर में अक्षय कुमार एक जादूगर को काली टोपी और एक कढ़ाई जैकेट में ताश का बादशाह उठाए दिखाई दे रहे हैं. वह रहस्यमय तरीके से किसी प्लेइंग कार्ड को फ्लैश करते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.
‘मोलक्की’ के लीड कलाकार कोरोना पॉजिटिव
टीवी सीरियल ‘मोलक्की’ के लीड कलाकार अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन का कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है. इसके चलते शो की शूटिंग टाल दी गई है. ई टाइम्स की खबर के अनुसार अमर उपाध्याय का कोरोनाटेस्ट कुछ समय पहले पॉजिटिव आया था. अब प्रियल का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है. फिलहाल शो की शूटिंग रोक दी गई है.
ब्वॉयफ्रेंड संग दिखीं इरा खान
आमिर खान की बेटी इरा खान बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं. अपनी वर्क लाइफ के अलावा, वो अपनी लव लाइफ की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहती हैं. खबरों की मानें तो, इरा नुपुर शिखरे को डेट कर रही है. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने नुपुर शिखर के साथ एक मस्ती वाली तस्वीर शेयर की है. इसमें मूवी डेट भी लिखा हुआ है.
कृति सेनन की फोटो पर अमिताभ बच्चन ने किया ये कमेंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं. इन तसवीरों में कृति बेहद स्टाइलिश लग रही है. फैंस उनके लुक पर खूब सारे कमेंट्स कर रहे है. वहीं, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनकी फोटो पर वॉव लिखा है, जो वायरल हो रहा है.
रणबीर कपूर हुए कोरोना से ठीक
रणबीर कपूर के फैंस के लिए अच्छी खबर हैं. रणबीर ने कोरोना को मात दे दी है और वो अब बिल्कुल ठीक है. इसकी जानकारी उनके अंकल रणधीर कपूर ने दी है. उन्होंने बताया कि ‘ऱणबीर अब बिल्कुल ठीक हैं. मैं उनसे मिला भी.’
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए