Live Updates

Bollywood & TV LIVE : सलमान खान की Radhe पर संकट के बादल, सुपरस्टार ने इशारों में कह दी ये बात

Updated:
विज्ञापन

Bollywood, Indian TV Actress Latest update Breaking News: सलमान खान (Salman Khan) की मच अवेटेड फिल्‍म ‘राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई’ (Radhe: Your Most Wanted Bhai) का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. अब ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होनी थी. लेकिन कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण फिल्म फिर से पोस्‍टपोन हो सकती है. वहीं, ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) शो की कंटेस्टेंट रह चुकी राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह फेस एप के जरिए पूरी तरह प्रियंका चोपड़ा के अवातर में नजर आ रही है. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

सलमान खान की Radhe पर संकट के बादल

सलमान खान की फिल्म राधे इसी साल ईद के मौके पर रिलीज को तैयार है, लेकिन अब कोरोना को देखते हुए लग रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है. हाल ही में कबीर बेदी की आत्मकथा Stories Must Tell: The Emotional Life Of An Actor के वर्चुअल कवर लॉन्च पर सलमान खान ने कहा, हम राधे को इसी ईद पर रिलीज करने की पूरी पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अगर लॉकडाउन चलता रहा तो हम इसे अगली ईद के लिए पोस्टपोन कर सकते हैं. अगर कोरोना के केस कम हुए, लोगों ने मास्क लगाया, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया, अपना ख्याल रखा और सभी गाइडलाइंस का पालन किया तो मुझे लगता है कोरोना जल्दी ही खत्म हो जाएगा. तब हम राधे को इसी साल ईद के मौके पर राधे रिलीज कर देंगे.’

इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट पवनदीप को हुआ कोरोना

इंडियन आइडल के चर्चित कंटेस्टेंट में से एक पवनदीप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. शो के होस्ट आदित्य नारायण पहले ही कोरोना की चपेट में आ गए थे. फिलहाल वो आइसोलेशन में हैं. खबरों के अनुसार, पवनदीप कुछ समय के लिए वर्जुअल अंदाज में परफॉर्मेंस देंगे. वो अपने होटल रूम से ही गायकी का जादू बिखरने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इंडियन आइडल के सभी कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है.

बजरंगी भाईजान की मुन्नी की ये तसवीर वायरल

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान से फेमस हुई मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा ने अपनी नयी तसवीर शेयर की हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, पहले जाते थे स्कूल तो आता था मजा, अब नहीं जा पाते तो मिल रही सजा…पहले आता था सब समझ, अब है कम आता, कब खुलेगा स्कूल भगवान ही है जानता. इस फोटो में हर्षाली ऑनलाइन क्लास लेते हुए दिख रही है.

‘Roadies’ फेम साकिब खान ने ‘धर्म’ के लिए छोड़ा शोबिज

‘Roadies Revolution’ में नजर आए कंटेस्टेंट और मॉडल साकिब खान (Sakib Khan) ने शोबिज और ग्लैमर इंडस्ट्रीको अलविदा कह दिया हैं. इसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए दिया. उन्होंने लिखा, Asalamalikum भाइयों और बहनों. उम्मीद है कि आप सभी ठीक होंगे. आज का यह पोस्ट एक अनाउंसमेंट के बारे में हैं. मैं शोबिज इंडस्ट्री छोड़ रहा हूं. इसलिए भविष्य में अब कोई मॉडलिंग या एक्टिंग नहीं करूंगा.

दीया मिर्जा ने मनाया बेटी समायरा का जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) पति वैभव रेखी के बच्चे की मां बनने वाली हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने वैभव रेखी की बेटी समायरा का बर्थडे मनाया. इस सेलिब्रेशन में वैभव की पहली पत्नी सुनैना रेखी भी नजर आई. बर्थडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नगमा कोरोना पॉजिटिव

एक्ट्रेस से नेता बनीं नगमा कोरोना पॉजिटिव पाईं गई हैं. एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा, ‘कुछ दिनों पहले मैंने वैक्सीन की पहली डोज ली थी. कल मैंने कोविड 19 टेस्ट कराया. मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है इसलिए मैंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है. कृपया सभी ध्यान रखें और आवश्यक सावधानी बरतें. यहां तक कि वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद भी.’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola