ePaper
Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : सलमान खान की Radhe का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, VIDEO

Updated at : 22 Apr 2021 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
Bollywood & TV LIVE Updates : सलमान खान की Radhe का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, VIDEO

Bollywood and Tv LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है. तसवीर शेयर कर एक्ट्रेस ने फैंस को घर में सुरक्षित रहने की सलाह दी है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर (Varun Dhawan) ने फैन का बनाया हुआ ग्राफिक डिलीट कर दिया. इस ग्राफिक में वो अलग-अलग अवतार में दिख रहे थे. कोरोना वायरस पैनडेमिक के बीच अपने बर्थडे का ग्राफिक्स शेयर करना उन्हें भारी पड़ गया. जिसके बाद उन्होंने इसपर अपनी सफाई भी दी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
2:27 PM. 22 Apr 212:27 PM. 22 Apr

ऋतिक रोशन के पेरेंट्स की ये तसवीर वायरल

राकेश रोशन की वाइफ पिंकी रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति राकेश रोशन के साथ एक फोटो शेयर की हैं. इस तसवीर में दोनों पूल में मस्ती करते हुए दिख रहे है. इस फोटो पर ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हाहाहा’. वहीं, उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने लिखा, ‘बहुत प्यारा और शानदार फोटो.’ दोनों की ये तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

वरुण धवन ने डिलीट किया ग्राफिक्स

वरुण धवन का 24 अप्रैल को जन्मदिन है और इसे खास बनाने के लिए ये ग्राफिक्स बनाया गया था. जिसे एक्टर ने शेयर किया था. इसे वरुण की फ़िल्मों के लुक्स को मिलाकर बनाया गया था और इसमें मैसेज लिखा हुआ था, ‘प्‍लाजमा डोनेट करें, जिंदगियां बचाएं.’ लेकिन मीडिया यूजर को ये पसन्द नहीं आया. कोरोना महामारी के बीच वरुण की इस पोस्ट पर कई यूज़र्स ने नेगेटिव कमेंट किये. जिसके बाद इसे डिलीट करते हुए एक्टर ने बताया कि उन्होंने यह किसी को ख़ुश करने के लिए किया था, जिसने यह ग्राफिक बनाया था और शेयर करने की गुज़ारिश की थी, लेकिन मुझे लगता है कि इस सबके लिए इस मीडियम का इस्तेमाल फ़िलहाल नहीं करना चाहिए.

Sardar Ka Grandson Trailer: दादी की इच्छा पूरी करने के लिए लाहौर को अमृतसर लाना चाहते हैं अर्जुन कपूर, देखिए ये जबरदस्त ट्रेलर

2:27 PM. 22 Apr 212:27 PM. 22 Apr

जैकलीन फर्नांडिस की फोटो वायरल

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तसवीर शेयर की हैं. तसवीर में वो अपने घर में बैठी नजर आ रहीं हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मैं इन दिनों घर पर हूं… आप सब लोग भी सुरक्षित रहें’.

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola