Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : कोरोना के खिलाफ मैदान में उतरे गुरमीत चौधरी, आम लोगों के लिए खोलेंगे अस्पताल

Updated:
विज्ञापन

Bollywood and Tv LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर एक खास फोटो शेयर की, जो फैंस को काफ पसन्द आई. तसवीर में वो सलमान खान और सचिन तेंदुलकर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. टीवी एक्ट्रेस हिना खान के पिता असलम खान का 20 अप्रैल को निधन हो गया था. उनकी मौत के चार दिन बाद एक्ट्रेस ने अपने फैंस के नाम एक पोस्ट लिखा है. पोस्ट में नागिन एक्ट्रेस ने लिखा कि वो कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही है. वहीं, ट्विंकल खन्ना की बेटी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वीडियो में नितारा की आवाज सुनाई दे रही है, जो बहुत ही प्यारी लग रही है.

विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ मैदान में उतरे गुरमीत चौधरी

देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. सरकार अपने स्तर पर हरसंभव कोशिश कर रही है, वहीं अब एक बार फिर सितारे भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं. अब एक्टर गुरमीत चौधरी मदद के लिए सामने आए हैं. गुरमीत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मैंने तय कर लिया है, मैं पटना और लखनऊ में आम लोगों के लिए 1000 बेड वाला अल्ट्रा मॉर्डन अस्पताल खोलूंगा. ऐसा ही मैं दूसरे शहरों तक भी करनेवाला हूं. आप सभी का आशीर्वाद और साथ चाहिए, जय हिंद. डिटेल्स को जल्दी ही आप सभी से शेयर करूंगा.’

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का ये फनी वीडियो आपने देखा क्या?

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का एक बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो में राज खाने की टेबल पर बैठे हुए दिख रहे हैं. तभी शिल्पा आकर उन्हें आलू के पराठे सर्व करती हैं. राज पराठे हाथ में उठाते हुए कहते हैं कि इसमें आलू कहां है? जिसके बाद एक्ट्रेस कहती है, कश्मीरी पुलाव में कश्मीर दिखता है क्या?. बनारसी साड़ी में क्या बनारस नजर आता है? दोनों का ये फनी वीडियो काफी कमाल का है.

अली फजल के नाना का निधन

बॉलीवुड एक्टर अली फजल के नाना का निधन हो गया और इसकी जानकारी उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए दिया. अली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नाना की तसवीर शेयर कर लिखा, ‘मुझे अपनी छांव दी. उन्होंने मुझे साथ रखा, जब मेरे माता-पिता अलग-अलग होकर जिंदगी जी रहे थे. इसलिए जब मेरे पिता कहीं मिडिलईस्ट में थे, तब नाना ही थे जिन्होंने मुझे प्यार दिया. नानी के साथ. लंबी कहानी शॉर्ट में… उनका रात को निधन हो गया. उनकी बेटी और मेरी मां के जाने के एक साल से भी कम वक्त में. मुझे लगता है, यही उनकी इच्छा थी. इस देश में कई लोग संघर्ष कर रहे हैं तो हम भी कर सकते है. ऐसा सही भी है, लेकिन इसने मुझे तोड़ दिया.. फिर से. जैसे ही मैंने उन्हें अलविदा कहा, मैंने अपने ही एक वर्जन को अलविदा कह दिया.’

फातिमा सना का खुलासा

फातिमा सना शेख ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह एक खराब रिलेशनशिप में रही हैं. अपने पास्ट को याद कर फातिमा ने बताया कि वह भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘हां ये कहना आशान होता है कि हम ये कर लेंगे, वो कर लेंगे, लेकिन जब आप उस सिचुएशन में होते हैं तब ये समझना बहुत मुश्किल होता है कि वो महिला क्या झेल रही है. स्पेशयली उनके लिए ये बहुत मुश्किल होता है तो काम नहीं कर रही होती हैं और आर्थिक रूप से अपने पति पर निर्भर होती हैं. एक खराब शादी से निकलना बहुत मुश्किल होता है.’

नीतू कपूर को मिला नया दोस्त

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को अपने नये दोस्त के बारे में बताया, जिसका नाम ‘एडवर्ड.’ दरअसल ‘एडवर्ड’ एक बिल्ली है और ये आलिया भट्ट का पेट है. एडवर्ड की तस्वीर शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, ‘मेरा नया दोस्त एडवर्ड, हमारी दोस्ती की शुरुआत हुई आंख मारने से हुई.’

Bollywood & TV LIVE Updates : कोरोना के खिलाफ मैदान में उतरे गुरमीत चौधरी, आम लोगों के लिए खोलेंगे अस्पताल

कंगना की पोस्ट पर भड़के फैंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने एक ट्वीट में एक्ट्रेस तापसी पन्नू को ‘शी-मैन’ बता दिया है. कंगना ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट रीट्वीट किया है, जिसमें तापसी के बारे में काफी अपमानजनक बातें लिखी हुई हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- ‘हा हा, शी-मैन आज बहुत खुश होंगी.’ फैंस को उनका ये जवाब पसन्द नहीं आया और सोशल मीडिया यूजर्स उनपर भड़क गए. जिसके बाद कंगना ने सफाई देते हुए कहा, ‘शी-मैन होना गलत है? कैसे गलत हुआ नयन… मुझे लगता है कि उनके मजबूत लुक की ये तो तारीफ है… तुम नकारात्मक ही क्यों सोचते हो मुझे समझ नहीं आता.’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola