ePaper

लोहरदगा में सड़क किनारे मिला नाबालिग लड़की का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

Updated at : 01 Nov 2023 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में सड़क किनारे मिला नाबालिग लड़की का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

लोहरदगा में एक नाबालिग लड़की का शव सड़क किनारे पड़ा मिला. शव के पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है. पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है.

विज्ञापन

लोहरदगा, गोपी कृष्ण कुंवर : लोहरदगा जिले के राज्यकीय उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय की 14 वर्षीय नाबालिग का शव सड़क किनारे मिला है. पुलिस ने नाबालिग का शव बुधवार को बरामद किया. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बड़गू थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग मंगलवार को विद्यालय गई हुई थी, दोपहर एक बजे के मध्यान भोजन के बाद वह दिखी ही नहीं. वहीं स्कूल की छुट्टी के बाद उसकी बहन, नाबालिग की कॉपी किताब लेकर घर लौटी. नाबालिक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला. बुधवार सुबह राहगीरों ने निरहू करंज मोड़ के समीप सड़क किनारे लड़की का शव देखा. जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. फिर ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.

शव के पास से मोबाइल भी बरामद

मामले की जानकारी मिलते ही बगड़ू थाना प्रभारी पंकज कुमार शर्मा, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल पर शव के पास एक मोबाइल भी बरामद किया है. थाना प्रभारी पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. हालांकि, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है.

क्लास टीचर ने दी यह जानकारी

इधर, नाबालिग के क्लास टीचर का कहना है कि बच्ची मंगलवार को विद्यालय नहीं आई थी. अटेंडेंस शीट में बच्ची की उपस्थिति दर्ज नहीं है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को बच्चों की परीक्षा ली गई थी, उसमें भी नाबालिग की उपस्थित नहीं थी.

Also Read: झारखंड : शराब पीकर हल्ला कर रहा था बुजुर्ग, ग्रामीणों ने कर दी पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola