Bihar Flood: समस्तीपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर से गहरायी संकट, लाल निशान के ऊपर बह रही बागमती और बूढ़ी गंडक

Updated at : 18 Jul 2021 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Flood: समस्तीपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर से गहरायी संकट, लाल निशान के ऊपर बह रही बागमती और बूढ़ी गंडक

गंगा नदी का मोहनपुर के सरारी घाट पर एक बार फिर जलस्तर बढ़ने लगा है. वहीं हायाघाट में बागमती नदी, समस्तीपुर व रोसड़ा में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर घटने लगा है़. पिछले 24 घंटे में हायाघाट में बागमती नदी का जलस्तर 24 सेंटीमीटर कम हुआ है़. वहीं समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर घटा है़

विज्ञापन

समस्तीपुर: गंगा नदी का मोहनपुर के सरारी घाट पर एक बार फिर जलस्तर बढ़ने लगा है. वहीं हायाघाट में बागमती नदी, समस्तीपुर व रोसड़ा में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर घटने लगा है़ पिछले 24 घंटे में हायाघाट में बागमती नदी का जलस्तर 24 सेंटीमीटर कम हुआ है़ वहीं समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर पांच सेंटीमीटर तथा रोसड़ा में सात सेंटीमीटर घटा है़

हालांकि बागमती नदी तथा बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है़ बागमती नदी का जलस्तर हायाघाट में खतरे के निशान से 88 सेंटीमीटर ऊपर है. वहीं बूढ़ी गंडक रोसड़ा में खतरे के निशान से तीन मीटर आठ सेंटीमीटर ऊपर है. समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से दो मीटर 22 सेंटीमीटर ऊपर है. वहीं बिथान, सिंघिया तथा कल्याणपुर प्रखंड के कई रिहायशी इलाके में बाढ़ की स्थिति यथावत बनी हुई है. कई गांवों का सड़क संपर्क भंग है.

हायाघाट में बागमती नदी का जलस्तर शनिवार को दोपहर 2 बजे 46.52 मीटर पर था. यहां नदी का लाल निशान 45.75 सेंटीमीटर पर है. रोसड़ा में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर शनिवार को अपराह्न 2 बजे 45.69 मीटर पर था. यहां खतरे का निशान 42.63 मीटर पर अंकित है.

Also Read: बिहार में नयी मुसीबत डायरिया, भोजपुर के गांव में तीन बच्चों की मौत, दर्जनों पीड़ित

बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर समस्तीपुर रेल पुल के पास शनिवार को अपराह्न 2 बजे को 47.90 मीटर पर पहुंच गया था. यहां लाल निशान 45.73 मीटर पर अंकित है. इसी तरह मोहनपुर के सरारीघाट पर गंगा नदी जलस्तर घटकर 43.93 मीटर पर पहुंच गया है.यहां गंगा नदी लाल निशान 45.50 मीटर पर अंकित है. यहां गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन