ePaper

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी-मन्नारा चोपड़ा की दोस्ती में आई दरार, कॉमेडियन बोले- अब कोई सीमा पार की तो...

Updated at : 14 Dec 2023 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी-मन्नारा चोपड़ा की दोस्ती में आई दरार, कॉमेडियन बोले- अब कोई सीमा पार की तो...

बिग बॉस 17 हर दिन के साथ काफी एंटरटेनिंग होती जा रही है. अब लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि मुनव्वर ने आखिरकार मन्नारा को कह दिया कि अपनी उनकी बारी में हमारी दोस्ती को साबित करने की. उन्होंने ये भी कहा कि अब एक्ट्रेस ने अगर कोई भी सीमा पार की तो इससे उनकी दोस्ती में प्रोब्लम आएगी.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस 17 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. शो में बीते दिनों कैप्टेंसी टास्क हुआ. जिसमें मुनव्वर फारुकी घर के पहले कैप्टन बने. उनके खिलाफ मन्नारा चोपड़ा थी, जिन्होंने कॉमेडियन को कड़ी टक्कर दी.

undefined

इस सीजन के सबसे लोकप्रिय कनेक्शनों में से एक मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी का है, जिन्हें उनके फैंस प्यार से मुन्नारा कहकर बुलाते हैं. हालांकि घरवालों का मानना है कि एक्ट्रेस बस गेम के लिए उनका इस्तेमाल कर रही हैं.

undefined

एक एपिसोड में मुनव्वर ने अपना पक्ष लेते हुए मन्नारा संग बुरी तरह लड़ाई की थी. हालांकि बाद में दोनों की दोस्ती भी हो गई. अब एक बार फिर मुनव्वर ने आखिरकार मन्नारा का सामना किया और कहा कि अगर इस बार उन्होंने कोई भी सीमा पार की तो इससे उनकी दोस्ती में प्रोब्लम आएगी.

undefined

मुनव्वर फारुकी ने आखिरकार मन्नारा चोपड़ा को अपनी सारी चिंताएं बता दी हैं. हुआ यूं कि जब मुनव्वर और मन्नारा के बीच हंसी-मजाक चल रहा था, तो स्टैंड-अप कॉमेडियन ने मन्नारा से कहा कि उन्होंने पास्ट में उनसे जुड़ी कई चीजों को नजरअंदाज किया है.

undefined

मुनव्वर ने बताया कि उन्होंने अपनी दोस्ती साबित करने के लिए काफी कुछ किया है और अब यह साबित करने की बारी मन्नारा की है कि वह रियल लाइफ में उनकी फ्रेंड है. उसके बाद, जिद अभिनेत्री ने मुनव्वर से पूछा कि उसे यह विश्वास दिलाने के लिए क्या करने की जरूरत है कि उसके इरादे गलत नहीं हैं.

undefined

जिस पर मुनव्वर ने कहा कि ये आप समझे कि आप कैसे पूरे घरवाले और मुझे यकीन दिलाएंगी कि आप मेरी सच्ची दोस्त हैं. हालांकि ये पूरी बातचीत हंसी-मजाक में हुई, लेकिन नेटिजन्स इस बात से खुश हैं कि आखिरकार मुनव्वर ने अपने लिए स्टैंड लिया.

undefined

इधर अब ऐसा लगता है कि मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे दुश्मन बनने वाले हैं. आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे मुनव्वर एक ऑडियो क्लिप सुनता है, जहां अंकिता डॉक्टर से पूछती है कि बाहरी दुनिया में क्या हो रहा है.

undefined

बिग बॉस मुनव्वर से, जो घर के कप्तान भी हैं, पूछते हैं कि क्या अंकिता ने जो किया वह सही है, क्योंकि बिग बॉस का सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि प्रतियोगी लोगों से बाहरी दुनिया के बारे में नहीं पूछ सकते.

undefined

मुनव्वर का कहना है कि अंकिता ने वाकई एक गलती की है, जिसके चलते एक कैप्टन के तौर पर उन्होंने फैसला किया कि अंकिता को मिलने वाली स्पेशल हेयर सर्विसेज बंद कर दी जाएंगी.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola