ePaper

छत्तीसगढ़ में मतदान से पहले सीएम भूपेश बघेल और बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने बताया- क्यों वोट करेगी जनता

Updated at : 17 Feb 2024 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में मतदान से पहले सीएम भूपेश बघेल और बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने बताया- क्यों वोट करेगी जनता

छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने के लिए मतदान करें. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान इस बार कर्जमाफी और 3200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 20 क्विंटल धान की खरीद के मुद्दे पर मतदान करेंगे. वहीं बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस बार समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए मतदान करेगी.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की सभी 70 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है. वोटर्स में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी हुई है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनसे लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. पीएम ने कहा है कि युवा अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें और वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं. वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वोटिंग शुरू होने से पहले शुक्रवार (17 नवंबर) की सुबह मतदाताओं से अपील की कि वे घरों से निकलकर मतदान करें. उन्होंने कहा- आपका एक-एक वोट छत्तीसगढ़ की जीत सुनिश्चित करेगा. आप सबसे आग्रह है कि अपने-अपने घरों से निकलिए मतदान कीजिए. छत्तीसगढ़ जीत रहा है.

छत्तीसगढ़ में है पर्व मनाने की परंपरा

भूपेश बघेल ने कहा कि बचे हुए 70 सीटों पर मतदान और प्रजातंत्र का महापर्व. छत्तीसगढ़ में पर्व मनाने की परंपरा है. हम हरेली मनाते हैं, तीज मनाते हैं, होली और दिवाली मनाते हैं. भगवान राम जब लंका विजय करके अयोध्या लौटे थे, तब दीये जलाए गए थे. उसी की खुशी में हम दीपावली मनाते हैं. छत्तीसगढ़ तो भगवान राम का ननिहाल है. सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग उत्सवधर्मी हैं. कोई महीना या पखवाड़ा नहीं जाता, जिसमें कोई न कोई तीज-त्योहार न हो. यहां के लोग प्रकृति के साथ रहने वाले लोग हैं, उन्मुक्त जीवन जीने वाले लोग हैं. उन्होंने मतदाताओं से कहा कि आज आप मतदान करेंगे, तो यह छत्तीसगढ़ का भविष्य तय करेगा.

इसलिए मतदान करेगी छत्तीसगढ़ की जनता : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके मतदान से ही तय होगा कि छत्तीसगढ़ किस रूप में आगे बढ़ेगा. उन्होंने अपील की कि लोग अपने घरों से निकलें, मतदान करें. छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने के लिए मतदान करें. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान इस बार कर्जमाफी और 3200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 20 क्विंटल धान की खरीद के मुद्दे पर मतदान करेंगे. तेंदूपत्ता चुनने वाले गरीब 6000 रुपए प्रति बोरा तेंदूपत्ता की खरीद और 4000 रुपए बोनस के लिए वोट करेगा. युवा और छात्र केजी से पीजी तक की फ्री शिक्षा के लिए मतदान करेगा. वहीं, मजदूर वर्ग इसलिए वोट करेगा, क्योंकि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जो उन्हें सात हजार रुपए दे रहा था, अब उसे बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया गया है. महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री गृह लक्ष्मी योजना के तहत प्रति वर्ष 15,000 रुपए देने का वादा कांग्रेस ने किया है. वो इसके लिए मतदान करेंगी.

Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव : 70 में 16 रेड अलर्ट निर्वाचन क्षेत्र, जानें किन सीटों को रखा जाता है इस श्रेणी में

समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए मतदान करेंगे लोग : अरुण साव

वहीं, छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने बिलासपुर के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने घरों से निकलें और मतदान जरूर करें. साथ ही अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है. उन्होंने तय कर लिया है कि राज्य की वर्तमान सरकार को बदलकर रहेंगे. छत्तीसगढ़ की जनता इस बार समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए मतदान करेगी.


Also Read: छत्तीसगढ़ : दूसरे चरण का मतदान शुरू होने से पहले नक्सलियों ने किया विस्फोट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola