ePaper

कटक स्टेशन पर भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, अफरा-तफरी

Updated at : 07 Dec 2023 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
कटक स्टेशन पर भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, अफरा-तफरी

Indian Railways|12074 भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस को कटक रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े छह बजे से रोककर रखा गया. पहिए से ब्रेक के निकलने के बाद ट्रेन लगभग सुबह सवा सात बजे कटक से रवाना हुई. ब्रेक नहीं निकलने के कारणों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

ओडिशा में जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई. घटना गुरुवार (7 दिसंबर) सुबह की है. कटक रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, तत्काल आग पर काबू पा लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि आग मामूली थी, जिसे रेलवे के कर्मचारियों ने जल्दी ही बुझा दिया. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के डिब्बे के निचले हिस्से से धुआं निकलने पर यात्री उससे नीचे उतर गए. जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

ब्रेक बाइंडिंग की वजह से ट्रेन को रोका गया, जांच शुरू

पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने एक बयान जारी करके कहा है कि ब्रेक-बाइंडिंग (पहिए से ब्रेक नहीं निकलने) के कारण 12074 भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस को ओडिशा के कटक रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े छह बजे से रोककर रखा गया. पहिए से ब्रेक के निकलने के बाद ट्रेन लगभग सुबह सवा सात बजे कटक से रवाना हुई. ब्रेक नहीं निकलने के कारणों की जांच की जा रही है. बयान में कहा गया है कि ट्रेन के डिब्बे के अंदर कोई आग नहीं लगी थी.

Also Read: टाटानगर से खुलने वाली ये 4 ट्रेनें 28 अक्टूबर को रद्द, बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola