Bholaa BO Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘भोला’ का बुरा हाल, दूसरे दिन बढ़ने की बजाय घट गई कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Apr 2023 11:16 AM
Bholaa Box Office Collection Day 2: फिल्म ‘भोला’ के ट्रेलर को देखकर फैंस काफी इम्प्रेस हो गए थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू कम होता दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें दूसरे दिन कमाई बढ़ने की जगह और घट गई. बता दें कि तमिल फिल्म ‘कैथि’ का हिंदी संस्करण है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था.
Bholaa Box Office Collection Day 2: अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) ने पहले दिन अच्छा बिजनेस किया. 125 करोड़ के बजट में बनाई गई मूवी ने ओपनिंग डे पर 11.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार में गिरावट देखने को मिली. दूसरे दिन मूवी ने उम्मीद से कम का कलेक्शन किया.
फिल्म ‘भोला’ के ट्रेलर को देखकर फैंस काफी इम्प्रेस हो गए थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू कम होता दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसने 6.50 करोड़ रुपये का बिजनेस दूसरे दिन किया. फिल्म का कुल कलेक्शन अब 17.7 करोड़ हो गया है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में इजाफा होगा. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में भोला बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखती है या नहीं.
अजय देवगन ने फिल्म ‘भोला’ का निर्देशन भी किया है. फिल्म में अभिनेत्री तब्बू भी अहम भूमिका में हैं. बृहस्पतिवार को रिलीज हुई इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म का निर्माण ‘अजय देवगन एफफिल्म्स’, ‘रिलायंस एंटरटेनमेंट’, ‘टी-सीरीज फिल्म्स’ और ‘ड्रीम वॉरीयर्स पिक्चर्स’ के बैनर तले किया गया है. निर्माताओं की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की.
अजय देवगन की टॉप 5 फिल्में
फिल्म भोला तमिल फिल्म ‘कैथि’ का हिंदी संस्करण है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था. फिल्म ‘भोला’ में दीपक डोबरियाल, विनीत कुमार, संजय मिश्रा और गजराज राव जैसे कलाकार भी हैं. बता दें कि अजय की टॉप 5 फिल्मों की बात करें जिन्होंने पहले दिन बंपर कमाई से शुरुआत की है तो इसमें सबसे ऊपर ‘सिंघम रिटर्न्स’ है. इस फिल्म ने पहले दिन 32.9 करोड़ के साथ धुंआधार शुरुआत की थी. दूसरे नंबर पर ‘गोलमाल अगेन’ है जिसका पहले दिन का कलेक्शन 30.14 करोड़ था. इसके बाद टोटल धमाल है जिसने पहले दिन 16.50 की कमाई की थी. इस लिस्ट में ‘दृश्यम 2’ है जिसने पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई की थी. लिस्ट में तानाजी भी है जिसने पहले दिन 15.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










