खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने ‘नाच के मलकिनी’ ने मचाया धमाल, पाखी-आकांक्षा का जबरदस्त अंदाज, देखें Video

khesari lal yadav new song : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के लेटेस्ट सॉन्ग ‘नाच के मलकिनी’ ने रिलीज के साथ रिकॉर्ड बना दिया है. इस गाने को रिलीज के बाद चंद घंटों में ही 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इसकी रफ्तार बेहद तेज है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.
Khesari Lal Yadav new song : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) के लेटेस्ट सॉन्ग ‘नाच के मलकिनी’ ने रिलीज के साथ रिकॉर्ड बना दिया है. इस गाने को रिलीज के बाद चंद घंटों में ही 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इसकी रफ्तार बेहद तेज है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. गाना ‘नाच के मलकिनी’ थोड़ा पार्टी थोड़ा डिस्को सॉन्ग जैसा है, जिसमें उनके साथ सुपर हॉट पाखी हेगड़े और सिजलिंग अभिनेत्री आकांक्षा दुबे नज़र आ रही हैं. पाखी हेगड़े के साथ खेसारीलाल के कई गाने आ चुके हैं. अब इस गाने में भी उनकी केमेस्ट्री खूब लोगों को भा रही है. लोग आकांक्षा दुबे को भी खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने को खेसारीलाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है. गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए